24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंखों में झोंकी मिर्ची और एेस ले उड़े सोना-चांदी व दस हजार रुपए

शुभदण्ड से सिणली गांव के बीच वारदात- नामजद व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rathore

•

Updated: 6 May 2018, 11:47 AM IST

Jodhpur,robbery,plunder case,Plunder,Jodhpur Hindi news,jodhpur latest news,robbery news,gold silver stole,rajasthan crime news,jodhpur crime news,

आंखों में झोंकी मिर्ची और एेस ले उड़े सोना-चांदी व दस हजार रुपए


जोधपुर . लूनी थानान्तर्गत शुभदण्ड व सिणली के बीच शनिवार देर शाम लिफ्ट लेकर मोटरसाइकिल के पीछे बैठे ज्वैलर ने दूसरे ज्वैलर की आंखों में मिर्ची पाडउर डालकर दस हजार रुपए, दो किलो चांदी व 25 ग्राम सोना लूट लिया। एक नामजद ज्वैलर सहित दो जनों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लूनी थाना पुलिस ने तलाश शुरू की है। सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) सिमरथाराम के अनुसार कल्याणपुर (बाड़मेर) थानान्तर्गत अराबा निवासी स्वरूप सोनी की शुभदण्ड में सोने-चांदी की दुकान है। शाम पांच बजे बाड़मेर जिले में परेऊ निवासी परिचित ज्वैलर जोगाराम व एक अन्य मोटरसाइकिल पर वहां आए। दोनों को वापिस परेऊ लौटना था, लेकिन जोगाराम ने स्वरूप को अवगत कराया कि उसकी मोटरसाइकिल सही नहीं है। ऐसे में वो उसे धवा तक लिफ्ट देकर छोड़ दे। शाम 6.30 बजे स्वरूप ने जोगाराम को मोटरसाइकिल के पीछे बिठाया और रवाना हो गया। उसके पास बैग में सोना-चांदी व दस हजार रुपए भी थे। जोगाराम का साथी अलग मोटरसाइकिल पर साथ चल रहा था। आरोप है कि शुभदण्ड से तीन किमी बाहर निकलने पर सुनसान जगह में पीछे बैठे जोगाराम ने जेब से मिर्ची पाउडर निकाला और स्वरूप की आंखों में डाल दिया। उसने बैग से दो किलो चांदी, 25 ग्राम सोना व दस हजार रुपए लूट लिए। वह साथी के साथ भाग गया। वारदात का पता लगने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों की तलाश करवाई, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पारिवारिक विवाद की आशंका

पुलिस का कहना है कि आरोपी जोगाराम की परेऊ में ज्वैलरी दुकान है। स्वरूप की सगाई परेऊ की एक युवती से हुई थी, लेकिन फिर उसने सगाई छोड़ दी थी। जोगाराम उस युवती का परिचित है। आशंका है कि सगाई छूटने की वजह से भी कोई विवाद हो सकता है। आरोपी जोगाराम शुक्रवार को भी भी उसकी दुकान पर आया था।