23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RSS : पानी बचाएं, पॉलिथीन मुक्त जीवन की आदत डालें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय पर्यावरण संयोजक कृष्ण गोपाल ने कहा है कि पर्यावरण जन चेतना यात्रा, पर्यावरण के प्रति हमें हमारी परंपराओं की जागृति का एवं पर्यावरण संरक्षण का बोध कराती है।

less than 1 minute read
Google source verification
RSS : पानी बचाएं, पॉलिथीन मुक्त जीवन की आदत डालें

RSS : पानी बचाएं, पॉलिथीन मुक्त जीवन की आदत डालें

जोधपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय पर्यावरण संयोजक कृष्ण गोपाल ने कहा है कि पर्यावरण जन चेतना यात्रा, पर्यावरण के प्रति हमें हमारी परंपराओं की जागृति का एवं पर्यावरण संरक्षण का बोध कराती है। आधुनिकता की दौड़ में हम पर्यावरण के प्रति परंपराओं से विस्मृत हो गए हैं।

वे रविवार को सरदारपुरा स्थित डॉ. हेडगेवार भवन के सभागार में पर्यावरण जन चेतना यात्रा की समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चराचर जगत में मनुष्य के साथ अन्य जीव और प्रकृति और पर्यावरण का महत्वपूर्ण स्थान है। हमें पेड़ और पानी को बचाने के साथ-साथ पॉलिथीन मुक्त जीवन की आदत डालनी होगी।

पेड़ की पूजा

कृष्ण गोपाल ने कहा कि वर्षा के पानी का सदुपयोग कैसे किया जा सकता है। हम उस और कार्य करें। पेड़ लगाएं तथा उसका संरक्षण करें...पेड़ की पूजा और संरक्षण हमारी संस्कृति में है। विभाग सह संचालक नरपत सिंह शेखावत ने कहा कि हमें सोचना पड़ेगा कि मरुस्थल में विलुप्त होती पेड़ों की प्रजाति का कैसे सरंक्षण किया जा जाए।

तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

इस अवसर पर विभाग कार्यवाह शंभू सिंह ने यात्रा की विभाग समिति की घोषणा की। पर्यावरण जन चेतना यात्रा के विभाग संयोजक ओमाराम संतोड़ा ने बताया कि यात्रा 13 से 27 अगस्त तक संपूर्ण विभाग में आयोजित की जाएगी, जिसमें जोधपुर विभाग में 3 लाख पौधे लगाने वह संरक्षण का लक्ष्य रखा गया है।