22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gajendra Singh Shekhawat : ‘पहले अपने गिरेबां में झांके राहुल गांधी…’, गजेन्द्र सिंह शेखावत क्यों बोले – पीएम मोदी ने रचा इतिहास

Gajendra Singh Shekhawat : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा राहुल गांधी को पहले अपने गिरेबां में झांक करके देखना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहाकि आज पीएम मोदी ने जनसेवा में 8,931 दिन पूर्ण कर भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले जननेता बनने का नया आयाम रचा है।

2 min read
Google source verification
Gajendra Singh Shekhawat attacks Rahul Gandhi says PM Modi has created history
Play video

जोधपुर में अपने निवास स्थान क्षेत्रवासियों से मुलाक़ात करते गजेन्द्र सिंह शेखावत। फोटो पत्रिका

Gajendra Singh Shekhawat : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि उनको अर्थव्यवस्था की कितनी समझ है, इस पर ही प्रश्नचिह्न लगा हुआ है। जोधपुर में रविवार को अपने आवास पर गजेन्द्र सिंह शेखावत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जब गजेन्द्र सिंह शेखावत से राहुल गांधी के रुपया के डॉलर के मुकाबले कमजोर होने और महंगाई बढ़ने से जुड़े ट्वीट के विषय में पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि जिस तरह की परिस्थितियां हैं। ग्लोबल सिनेरियो है। अभी जिस तरह का जिओ टर्बुलेंस विश्व में है। जिस तरह की उथल-पुथल वर्तमान परिस्थिति में मिडिल ईस्ट युद्ध से बनी है, उससे सोना की कीमतें लगातार कम हो रही हैं।

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि थोड़े से दिन पहले राहुल गांधी सोने को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे थे। अभी रुपया को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। उनको पहले अपने गिरेबां में झांक करके देखना चाहिए।

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत में थोक महंगाई की दर दुनिया में सबसे कम है। राहुल गांधी के अदृश्य नेतृत्व में जब सरकार काम करती थी, जब वो कैबिनेट के फैसलों को फाड़कर फेंका करते थे। संवैधानिक व्यवस्थाओं का अपमान करते थे। उस 10 साल के कालखंड में सात साल महंगाई की दर डबल डिजिट में थी। जब डबल डिजिट वाले 2 प्रतिशत की महंगाई पर प्रश्न चिह्न खड़े करें, तब उनकी बुद्धिमता पर प्रश्नचिह्न जनता खड़ा करेगी।

मुझे खुशी है लोग मुझ पर भरोसा करते हैं और अपनी समस्याएं कहते हैं

लोगों की समस्याएं सुनने से संबंधित सवाल पर गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा, "मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि मुझमें विश्वास रखते हुए, मुझ पर भरोसा करके इतने सारे लोग अपने छोटे-बड़े विषयों को लेकर चर्चा करते हैं। यदि आप किसी मुकाम पर पहुंचने के बाद धरातल से जुड़े रहें तो लोग आपके साथ जुड़ते हैं। जब लोग आपके साथ में जुड़ते हैं, आपके पास आते हैं, आप उनके किसी विषय का समाधान करके उनको राहत प्रदान कर सकें, इससे उनके दिल को बहुत प्रसन्नता और सुकून मिलता है।"

कार्यकर्ताओं ने मुझे बनाया है मैंने उनको नहीं बनाया

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कार्यकर्ताओं ने मुझे बनाया है। मैंने उनको थोड़ा बनाया है। उन्होंने मोदी जी के बारे में यह नहीं कहा जा सकता कि उनका केवल एक ही गुण बहुत अच्छा है और वही उनसे सीखा जा सकता है। मैं उनसे जितनी बार भी मिला, हर बार कुछ नया सीखा। वे सामान्य बातचीत में भी बहुत कुछ ऐसा सिखा जाते हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं होती। यहां तक कि विरोधी में भी उनसे सीखते हैं।

पीएम मोदी ने रचा इतिहास

आज पीएम मोदी ने जनसेवा में 8,931 दिन पूर्ण कर भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले जननेता बनने का नया आयाम रचा है और इस कीर्तिमान के बाद भी वे उतने विनम्र और संयत मिलेंगे जितने वे सदा से रहे हैं। यह भी उनका एक महान गुण है कि वे बदले नहीं। वे रिकार्डों से परे हैं लेकिन उनकी हर उपलब्धि मुझ जैसे उनके करोड़ों अनुसरणकर्ताओं को प्रेरित करती है। वे हमारे नेता हैं यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है!।