जोधपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार ने कहा संघ कार्य के मूल में कार्यकर्ता ही है। प्रशिक्षण किसी भी संस्था की महत्वपूर्ण कड़ी होती है।
वे रविवार को आदर्श विद्या मंदिर तिंवरी में आरएसएस के प्रथम वर्ष का वर्ग में स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की व्यवस्था से कार्यकर्ता का निर्माण होता है, जिससे वह समाज और राष्ट्र के लिए कार्य और अच्छी गति से कर सके और कार्यकर्ता में निखार आए। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण साधना है। तपस्या है। शिक्षार्थियों को पूर्ण मनोयोग से साधना को करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत गणेश नाथ ने की। वर्गाधिकारी महेंद्र पाल सिंह सेवानिवृत्त बीएसएफ डीआइजी रहे।
जल चेतना से लव जिहाद तक चर्चा
मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार ने मुख्य रूप से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त वर्ग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धर्म संस्कृति और समाज से आत्म साक्षात होने पर समाज में लव जिहाद जैसी घटनाओं में कमी आएगी।
सकारात्मक शक्ति
संत गणेशनाथ ने कहा कि की चरित्र निर्माण के इस कार्य से राष्ट्र के विकास में सकारात्मक शक्ति का सर्जन होगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को चरित्र की महत्व समझनी चाहिए। युवा वर्ग को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहना चाहिए। सज्जन शक्ति के जागरण में सभी को सहयोग देना चाहिए।
————————
21 जिलों के 250 शिक्षार्थी तिंवरी में।
70 से अधिक शिक्षक प्रबंधक।
109 वर्ग देशभर में चल रहे हैं।
15000 कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रहे हैं।