सुनवाई में वाहन चलाते हुए मोबाईल पर बात करने के दोषी पाए जाने के बाद जिनके लाइसेंस निरस्त होंगे वे लोग वाहन नहीं चला पाएंगे। परिवहन विभाग ऐसे चालकों से लाइसेंस जब्त कर निरस्त करेगा। इसके बाद वाहन चालकों को तब तक लाइसेंस वापस नहीं मिलेगा, जब तक कि कोर्ट से राहत नहीं मिल जाए।