8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘डोटासरा आइटम बॉय की तरह…’, जोधपुर में सतीश पूनिया का बड़ा बयान, बोले- गहलोत मार्गदर्शन मंडल में चले गए

Rajasthan News: अपने जन्मदिन पर जोधपुर पहुंचे बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 23 Oct 2024, 7:45 PM IST

Rajasthan News: राजस्थान में उपचुनाव की गहमागहमी के बीच हरियाणा बीजेपी के प्रभारी सतीश पूनिया आज अपने जन्मदिन पर जोधपुर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ करिश्माई नेता हरियाणा भी आए थे, लेकिन कुछ कर नहीं पाए।

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत तो कांग्रेस के मार्गदर्शन मंडल में चले गए हैं और गोविंद सिंह डोटासरा सिर्फ आइटम बॉय की तरह गमछा हिला सकते हैं। दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने बुधवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में ये बाते कही हैं।

भजनलाल शर्मा की तारीफ की

उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा का सीएम बनना यह दर्शाता है कि आम कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है, वरना पहले तो खास लोगों का ही दावा होता था। उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हार-जीत चुनाव का हिस्सा है, युद्ध की तरह है। युद्ध जीतने के लिए लड़े जाते हैं। धरातल पर भाजपा एक मजबूत संगठन है।

यह भी पढ़ें : ‘मैं कांग्रेस से गठबंधन तोड़ना नहीं चाहता’, जानें ऐसा क्यों बोले हनुमान बेनीवाल; BJP को बताया नंबर वन दुश्मन

उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव में व्यस्त होने के कारण कार्यकर्ताओं से मिलना नहीं हो रहा था। दो दिन के लिए मारवाड़ व मालाणी क्षेत्र में आया हूं। हरियाणा चुनाव परिणाम पर बोलते हुए कहा कि यह चमत्कार नहीं बल्कि कमाल है। कमाल के पीछे रणनीति और मेहनत लगती है।

शुरू किया ये अभियान

सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं में से एक सुकन्या समृदि्ध योजना है। इसमें 14 साल तक की बालिकाओं का अकाउंट खुलता है। पिछली बार हमने 60 हजार खाते खुलवाए थे। एक साल के बाद नए खाते खुलने का अभियान शुरू करेंगे। सीमा पर लोक जागरण का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें : JPC की बैठक में हाथापाई: गजेंद्र शेखावत बोले- INDIA गठबंधन साफ करे अपना रुख, राहुल गांधी से पूछा ये सवाल