8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं कांग्रेस से गठबंधन तोड़ना नहीं चाहता’, जानें ऐसा क्यों बोले हनुमान बेनीवाल; BJP को बताया नंबर वन दुश्मन

Rajasthan Bypoll 2024: आगामी उपचुनाव के लिए टिकटों की घोषणा होने से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस से गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 23 Oct 2024, 7:10 PM IST

Rajasthan Bypoll 2024: राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और RLP की टिकटों का बेसब्री से इंतजा हो रहा है। क्योंकि बीजेपी ने 7 विधानसभा सीटों में से 4 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। ऐसे में आज सबकी नजर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के निवास पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर समर्थकों के साथ हो रही मीटिंग पर भी टिकी हैं। इस मीटिंग में हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस से गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं टिकट की घोषणा करके कांग्रेस से गठबंधन तोड़ना नहीं चाहता हूं, मैं दिल्ली में गठबंधन में हूं और मैं लगातार ये कह रहा हूं कि मेरी पहली दुश्मन बीजेपी है। बीजेपी को हराने के लिए अगर मुझे जहर का घुट भी पीना पड़े तो भी मै पीऊंगा।

मैं भी इंसान हूं- हनुमान बेनीवाल

आगे उन्होंने कहा कि मैं 10-20 मौजिज लोगों से एक बार बात कर लेता हूं और एक बार आज रात को देख लेते हैं पहले कांग्रेस की टिकटें क्या रहती है, फिर घोषणा कर देंगे। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि आप में से कोई व्यक्ति मुझे छोड़कर जाता है तो बहुत तकलीफ़ होती है, मैं भी इंसान हूं, कोई रोबोट नहीं हूं।

यह भी पढ़ें : JPC की बैठक में हाथापाई: गजेंद्र शेखावत बोले- INDIA गठबंधन साफ करे अपना रुख, राहुल गांधी से पूछा ये सवाल

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि ये चुनाव हम सबकी प्रतिष्ठा का चुनाव है, अगर ये चुनाव हम जीतेंगे तो लिखा जाएगा कि खींवसर की जनता और रालोपा जीत गयी…अगर हार गए तो ये लिखा जायेगा कि RLP मिट गयी राजस्थान से..RLP का राजस्थान विधानसभा में कोई विधायक नहीं रहा।

बता दें नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के घर पर हुई मीटिंग से साफ है कि RLP और कांग्रेस के बीच खींवसर से गठबंधन की आखिरी कोशिशें की जा रही है। आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल अभी वेट एंट वॉच की स्थिति में नजर आ रहे हैं।

इन सीटों पर होगा उपचुनाव

गौरतलब है कि 13 नवंबर को राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। प्रदेश की रामगढ़ (अलवर), दौसा, झुंझुनूं और देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी और सलूंबर सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। 2023 के विधानसभा चुनाव के परिणामों में इनमें से भाजपा के पास केवल 1 सीट थी, वहीं कांग्रेस के पास 4 सीटें थी। इसके अलावा एक सीट बाप और एक सीट RLP के पास थी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान उपचुनाव: 3 सीटों पर रूठे नेताओं को मनाने में सफल हुई BJP, जानें मुख्यमंत्री को कैसे मिली ये कामयाबी?