
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राठौड़ की तीसरी बार पुनर्नियुक्ति
जोधपुर. राजकीय जिला अस्पताल पावटा के पूर्व प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (मेडिसिन) और वरिष्ठ फीजिशियन डॉ. अशोक सिंह राठौड़ को बेहतर सेवाओं के मद्देनजर राज्य सरकार ने एक बार फिर पुनर्नियुक्ति दी है। यह डॉ. राठौड़ की तीसरी पुनर्नियुक्ति है। उनके साथ प्रमुख विशेषज्ञ (नेत्र रोग) डॉ. अजीत कुमार जाखड़ को भी पुनर्नियुक्ति दी गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (गु्रप-2) ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किए।
डॉ. राठौड़ जुलाई 2000 में पावटा अस्पताल में नियुक्त हुए थे। इसके बाद वे साल 2009 में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बने और लगभग 10 वर्षों तक पीएमओ रहे डॉ. राठौड़ के प्रयासों से ही 100 बैड वाला पावटा जिला अस्पताल अब 300 बैड की क्षमता का अस्पताल बन रहा है। इसके अलावा अस्पताल में संसाधनों के विकास में भी उनका खासा योगदान रहा। उनकी विशिष्ट सेवाओं के मद्देनजर राज्य सरकार ने लगातार तीसरी बार पुनर्नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इस नियुक्ति के बाद कई चिकित्सकों ने दोनों को बधाई दीं।
Published on:
02 Sept 2021 10:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
