विधानसभा का हर नागरिक मेरा परिवार
विधायक ने कहा कि विधानसभा का प्रत्येक नागरिक मेरा परिवार है। उन्हें आफत की घड़ी में किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने अब तक २५ लाख रूपए की राशि सीएम राहत फंड में दी है। वहीं मेडिकल उपकरणों की खरीद, खाद्य सामग्री आदि के लिए ४१ लाख की राशि विधायक कोष से दी है। साथ ही प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव सरकारी मदद जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही है। वहीं कोरोना से लडऩे के लिए मेडिकल वैन गांव-गांव जाकर सहायता दे रही है।