
Diwali Pooja time
दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन गोधूली वेला में रविवार शाम 5.15 से प्रारंभ हो जाएगा। शुभ अमृत वेला में शाम 5.54 से 9.08 बजे तक एवं स्थिर वृषभ लग्न में शाम 6.50 से रात्रि 8.49 बजे तक महालक्ष्मी पूजन करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है। पं. ओमदत्त शंकर के अनुसार स्थिर सिंह लग्न में रात्रि 1.18 से 3.33 बजे तक महालक्ष्मी पूजन करना उत्तम है। इस लग्न में महालक्ष्मी सिंह पर सवार होकर निकलती है। ग्रह बली मिथुन लग्न में रात्रि 8.49 से 10.58 तक तथा शुभ वेला में शेष रात्रि 5.15 से 6.50 बजे तक और महानिशीथ काल में रात्रि 11.56 से 12.48 बजे तक महालक्ष्मी पूजन करना शुभ रहेगा। दोपहर 12 से 12.44 बजे तक अभिजित मुहूर्त में भी महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त है।
खरीदारी के शुभ मुहूर्त
सुबह 8.16 से 9.38 तक बहीखाते, वाहन एवं चल वस्तुओं के खरीदने के उत्तम सुबह
9.36 से 12.22 तक लाभ एवं अमृत वेला सभी तरह की वस्तुओं की खरीदारी के लिए शुभ
दोपहर 1.44 बजे से 3.08 बजे तक कीमती धातुएं, भूमि व अन्य गृहपयोगी वस्तुएं
Published on:
29 Oct 2016 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
