शादी के चार महीने बाद कट गए दोनों हाथ, ससुराल वालों ने छोड़ा, फिर सुनीता ने ऐसे लिखी अपनी किस्मत
जोधपुरPublished: May 27, 2023 10:30:45 am
शादी के चार माह बाद ही एक रेल हादसे में सुनीता के दोनों हाथ चले गए। ऐसे में ससुराल वालों ने अस्पताल में इलाज के लिए छोड़ पूरा संबंध ही तोड़ दिया। फिर भी सुनीता ने हिम्मत नहीं हारी।


,,
जोधपुर में शुरू हुए अन्तरराष्ट्रीय आर्य सम्मेलन में देश-विदेश से हजारों आर्य सन्सायी व अनुयायी आए। इनमें रोहतक (हरियाणा) से आई डॉ. सुनीता मल्हान सबके लिए प्रेरणा बनी, जिनके दोनों हाथ नहीं होते हुए भी उनके चेहरे पर चमक झलक रही थी। सुनीता ने शारीरिक कमजोरी को हावी नहीं होने दिया व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक मुकाम बनाया। सुनीता स्कूली समय से आर्य समाज से जुड गई थी। वर्तमान में रोहतक मे महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में हॉस्टल वार्डन के साथ मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में छात्राओं का मनोबल बढ़ाने का काम कर रही है।