
जोधपुर/बेलवा. Successful Landing Of Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में नवीन कीर्तिमान स्थापित किया। चंद्रयान के चंद्रमा पर उतरते ही लोगों ने आतिशबाजी के साथ वैज्ञानिकों को बधाई दी। स्कूलों में चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा गया। जोधपुर के बेलवा में श्री मंगल बाल उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने मानव आकृति बनाकर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। विद्यार्थियों से मानव आकृति इसरो व चन्द्रयान 3 लिखकर इसरो टीम का अभिनंदन किया।
प्रधानाचार्य मगसिंह ने बताया कि 500 विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी व वैज्ञानिकों के दृढ़ संकल्प को सेल्यूट किया। चंद्रयान 3 बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा, चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को देखने के लिए ग्रामीण इलाक़ों में भी लोगों में दिनभर उत्साह बना रहा।
Published on:
24 Aug 2023 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
