8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GRAH NAKSHTRA-ग्रहों के अधिपति सूर्य का मेष राशि में प्रवेश 14 को, जातकों पर पड़ेगा असर

- 22 अप्रेल को 12 वर्ष बाद सूर्य-गुरू की युति का बनेगा संयोग

3 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 13, 2023

GRAH NAKSHTRA-ग्रहों के अधिपति सूर्य का मेष राशि में प्रवेश 14  को, जातकों पर पड़ेगा असर

GRAH NAKSHTRA-ग्रहों के अधिपति सूर्य का मेष राशि में प्रवेश 14 को, जातकों पर पड़ेगा असर

जोधपुर।
ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि से निकलकर शुक्रवार को अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे। सूर्य शुक्रवार दोपहर 2.58 बजे पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि पर सूर्य 15 मई को सुबह 11.44 बजे मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद वृषभ राशि में चले जाएंगे। सूर्य के मेष राशि में रहने से विभिन्न राशि के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।

--
खर मास खत्म, लेकिन शुभ काम गुरू उदय होने के बाद

सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है। वर्तमान समय में सूर्य मीन राशि में हैं।
सूर्य के धनु और मीन राशि में रहने पर खरमास लगता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। अतः शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य नहीं किए जा रहे हैं। 14 अप्रेल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। उस दिन से शुभ कार्य किए जा सकते हैं। हालांकि, वर्तमान समय में गुरु भी अस्त है। इसके लिए गुरु के उदय होने के बाद ही शुभ काम किए जाएंगे।

---
22 को देव गुरू बृहस्पति भी मेष राशि में आएंगे

22 अप्रेल को देवगुरु बृहस्पति मेष राशि भी में प्रवेश करेंगे। ऐसे में एक ही राशि में सूर्य और गुरु ग्रह का मिलन 22 अप्रेल को होगा। किला रोड महादेव अमरनाथ के पं कमलेशकुमार दवे के अनुसार सूर्य-गुरु की युति का संयोग करीब 12 वर्षों के बाद बन रहा है। इससे भी कई जातकों पर अलग-अलग असर होगा।
----

सूर्य को अर्घ्य व सूर्य चालीसा का पाठ
सूर्य आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य के मजबूत रहने से करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। व्यक्ति ऊंचा मुकाम हासिल करने में कामयाब होता है। सूर्य को मजबूत करने के लिए रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही सूर्य चालीसा का पाठ करना चाहिए।

-----------------
सूर्य का मेष राशि में प्रवेश करने से 12 राशियों परप्रभाव पड़ेगा

मेष राशि - सरकार और राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव दिखाई पड़ रहा है इसलिए पत्नी के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद को जन्म नहीं दे।

वृष राशि - मानसिक तनाव और परिवार की ओर से कष्ट संभव है। इस गोचर के दौरान आपके खर्च में वृद्धि होगी और विदेश यात्राओं से कोई ख़ास लाभ नहीं होगा। इस समय आपके अपनी मां के साथ रिश्तें बिगड़ सकते हैं।

मिथुन राशि - आपको राजनीति में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। उच्च के सूर्य के कारण सरकारी काम से जुड़े जातकों को भी लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। परिवार के साथ यात्रा का योग दिखाई दे रहा है।

कर्क राशि - कार्यस्थल पर उच्च पद देने का काम करने वाली है। किसी काम के सिलसिले में यात्रा भी करेंगे। इस समय आपके घर में किसी मांगलिक आयोजन का मौका भी बन सकता है।

सिंह राशि - धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलने वाला है। पिता के साथ आपके मतभेद सामने आ सकते हैं वहीं उनकी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। कई समय से अटका हुआ निवेश इस समय पूरा हो सकता है।

कन्या राशि - इस समय आपको चोट लगने की आशंका है वही किसी बीमारी का भी आगाज़ जीवन में हो सकता है। इस समय किसी को धन उधार नहीं दे वरना आपका पैसा अटक सकता है।

तुला राशि - आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और आलस्य को त्याग दें। सरकार से जुड़कर आप कोई अच्छा काम शुरू कर सकते हैं। इस समय किसी मित्र के साथ कोई काम शुरू करना चाह रहे है तो उसे टाल दें।

वृश्चिक राशि - आपके सभी शत्रुओं का नाश होगा। इस समय आप अपने कार्यस्थल पर लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। आपके जीवन में इस समय विदेश यात्रा और धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं।

धनु राशि - प्रेम और शिक्षा का विचार होता है। इस समय छात्र वर्ग को पढ़ाई में समस्या आ सकती है। प्रेम प्रसंग असफल हो सकते हैं। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि अपने प्रेमी को धोखा न दें।

मकर राशि - आपके लिए समय बेहद कठिन होने वाला है। आपके खिलाफ शत्रु साजिश करेंगे। इस समय आप किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक डील न करें तो अच्छा होगा। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि - आपके साहस में वृद्धि होगी और आपकी यात्राओं से आपको फायदा होगा। इस समय धार्मिक यात्राओं के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ है।

मीन राशि - आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है। इस समय आपको वाहन चलाते समय भी सावधानी रखनी है। ससुराल पक्ष से कोई भी आर्थिक लेनदेन नहीं करने की सलाह आपको दी जाती है।