26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Four Lane Overbridge: जाम से मिलेगी राहत, राजस्थान में यहां बन रहा फोरलेन ओवरब्रिज, 79 करोड़ होंगे खर्च

JDA Infrastructure Project: जोधपुर के पाल रोड नहर चौराहे पर लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने वाली है। यहां 79 करोड़ रुपए की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

2 min read
Google source verification
Jodhpur traffic update, Pal Road overbridge, Nahar Chauraha jam, JDA infrastructure project, 4-lane flyover, Jodhpur city development, Rajasthan government project, traffic congestion relief, DPS school route, Boranada traffic solution, AIIMS access improvement, construction 2026-2027, urban mobility Jodhpur, commuter time saving, Jodhpur road expansion

एआई तस्वीर

जोधपुर। शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल पाल रोड स्थित नहर चौराहे पर लगने वाले रोजमर्रा के जाम से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से यहां करीब 79 करोड़ रुपए की लागत से 760 मीटर लंबा चार लेन का ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के तहत इस परियोजना को मंजूरी मिली थी और अब इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।

ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। फिलहाल पिलर खड़े करने का काम प्रारंभ हो गया है। कुल 19 पिल्लर पर यह ओवरब्रिज तैयार होगा। चार लेन के इस ब्रिज के बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा, जिससे यातायात सुचारु और सुरक्षित तरीके से संचालित हो सके। निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए मशीनरी और श्रमिकों की तैनाती भी बढ़ाई गई है।

लंबा जाम लगना आम बात

पाल रोड और नहर चौराहे पर सुबह-शाम के समय भारी ट्रैफिक दबाव रहता है। आसपास के आवासीय क्षेत्रों, स्कूलों और व्यावसायिक गतिविधियों के कारण यहां लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। कई बार लोगों को कुछ ही दूरी तय करने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में यह ओवरब्रिज बनने के बाद न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि यात्रियों का समय भी बचेगा और आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।

शहर के विकास को भी नई गति मिलेगी

इस ओवरब्रिज के निर्माण से एम्स की ओर आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही डीपीएस, गंगाणा और बोरानाड़ा की ओर जाने वाले राहगीरों को भी जाम से निजात मिलेगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को काफी हद तक सुधार देगी। परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर यातायात का दबाव संतुलित होगा और शहर के विकास को भी नई गति मिलेगी।

इनका कहना है

आमजन को राहत देने के उद्देश्य से इस ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इससे पिक समय में लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी और ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 2027 अप्रेल तक पूरा कर लिया जाएगा।

  • उत्साह चौधरी, आयुक्त जेडीए

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग