जोधपुर. बोरानाडा स्थित यूको बैंक सोमवार को युवक से दो अज्ञात लोगों ने जल्दी रुपए जमा कराने का झांसा देकर 22 हजार 400 रुपए ठग लिए। बोरानाडा पुलिस के अनुसार भांडू कलां निवासी किशन गर्ग सुबह यूको बैंक में वाहन की किस्त जमा कराने के लिए लाइन में खड़ा था। दूसरी लाइन में खड़े दो अज्ञात युवकों ने कहा कि उसका नंबर जल्दी आने वाला है। वह उनके दो लाख रुपए जमा करा दे और उसके 22400 रुपए वे जमा करा देंगे। इस पर किशन ने 22400 युवकों को दे दिए और उनकी थैली अपने पास रख ली। कांउटर पर नम्बर आने पर उसने थैली से रुपए निकाले तो कागज के बंडल निकले। उसने मुड़कर देखा तब तक दोनों युवक फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।