
जोधपुर/बासनी.
राजस्थान में वर्तमान सत्तारूढ़ भाजपा सरकार वर्ष 2019 में फिर से सत्ता का ताज पहनेगी या विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस पार्टी सत्ता हासिल करने में कामयाब होगी। वर्तमान सरकार के सवा चार साल पूरे हो चुके हैं। सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरी या नहीं। इन्हीं बिन्दुओं पर राजस्थान पत्रिका की ओर से सर्वे कराया गया। इसमें सामने आया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में अभी चुनाव हो जाएं तो 58 प्रतिशत जनता बदलाव चाहती है। केवल राजस्थान के लिए करीब 62 प्रतिशत जनता सरकार बदलने के मूड में दिखे। इन्हीं बिन्दुओं पर राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में रविवार को पत्रिकायन में टॉक शो रखा गया। इसमें राजनीति दलों व समाज के प्रबुद्धजनों ने विचार रखे-
भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। सर्वे में भाजपा को कमजोर बताया गया है, जो सत्य है। सरकार के प्रति जनता में रोष है। सवा चार साल में सरकार जनता के विकास के काम नहीं कर पाई। इस बार कांग्रेस सत्ता में आएगी व सरकार बनाएगी।
ईकबाल खान, कांग्रेस नेता
कांग्रेस विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पाई
अशोक गहलोत न तो अपने क्षेत्र की सुध ले रहे हैं, न ही विधानसभा में जा रहे। भाजपा इस बार भी सरकार बनाएगी।
[typography_font:14pt;" >शिवकुमार सोनी, भाजपा नेता
सरकार सौतेला व्यवहार कर रही
जोधपुर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पूर्ववर्ती सरकार की योजनाएं भी पूरी नहीं कर पा रही है। गांधी मैदान में मल्टीलेवल पार्र्किंग, राजीव गांधी चौक में गड्ढे हैं। सरकार पेयजल उपलब्ध कराने सहित शिक्षा, चिकित्सा, कृषि व रोजगार मामलों में विफल साबित हुई है।
[typography_font:14pt;" >पवन मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता व कांगे्रस नेता
कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं
विधायकों व कार्यकर्ताओं की भी सुनवाई नहीं हो रही। सरकार जिन सिद्धांतों, खोखले दावों के आधार पर सत्ता में आई, वे धूमिल हो रहे हैं। ऐसी स्थितियों में प्रदेश का विकास नहीं हो सकता है। जनता का विश्वास टूट चुका है। इस बार कांग्रेस बहुमत से सत्ता में आएगी।
राजेश रामदेव, ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी, चौहाबो
सरकार ने सवा चार साल के कार्यकाल में केवल वादे किए, जो पूरे नहीं हुए। वादे, वादे ही रह गए। विकास के लिए जमीनी स्तर पर काम नहीं हुआ। जोधपुर के विधायक सुस्त हैं। सरकार आमजन का विश्वास खो चुकी है। अब कांगेस सत्ता में आएगी।
संजय गौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस
कांग्रेस का नेतृत्व नीतिहीन-विचारहीन
अशोक व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजयुमो
सोनिया रामचंदानी, सामाजिक कार्यकर्ता
मौजूदा सरकार मुश्किल में है। भाजपा ने वर्षों से कुछ कार्य नहीं किए। कांग्रेस पर लोगों को विश्वास है। विधायकों के प्रति आमजन में रोष की जिम्मेदार सरकार व स्वयं विधायक हैं। विधायक कार्य को लेकर सजग नहीं है। गैर राजनीतिक लोगों को राजनीति में आना चाहिए।
सुरेश व्यास, महासचिव, शहर कांग्रेस
जनता सरकार के प्रति असंतोष व्यक्त कर रही है, तो कारण यह है कि जरूरतें और इच्छाएं कभी खत्म नहीं होती। सर्वे में जनता ने विपक्ष के प्रति भी असंतोष व्यक्त किया है। विधायकों के प्रति असंतोष है, तो भाजपा के पास कार्यकर्ताओं की लम्बी लाइन है। उनको मौका दिया जाएगा।
देवेन्द्र सालेचा, उपमहापौर, नगर निगम
पुखराज जांगिड़, प्रदेश सह संयोजक, भाजपा विधि प्रकोष्ठ
जो 60 वर्ष से कांग्रेस नहीं दे सकी, वह हमारी सरकार ने दिया। असंतोष जैसी कोई बात नहीं है। अब तक तीसरा विकल्प उभरकर नहीं आया। देश की अखण्डता का एक ही विकल्प है भाजपा। विधायकों ने फंड का पूरा उपयोग आमजन के लिए किया है। जनता में रोष होने का प्रश्न नहीं उठता।
मुकेश लोढ़ा, जिला महामंत्री, भाजपा
संगीता बेनीवाल, महिला अध्यक्ष, देहात कांग्रेस
महेन्द्र मेघवाल, जिला महामंत्री, भाजपा
सरकार लोकतंत्र मर्यादा विपरीत कार्य कर जनता का विश्वास खो चुकी है। सरकार वेंटिलेटर पर है। पत्रिका के सर्वे ने सरकार को आइना दिखाया है। विपक्ष के रूप में कांग्रेस का उत्तरदायित्व समुचित था, लेकिन सर्वे के अनुरूप जनता में असंतोष है तो बदलाव आएगा।
डॉ. अजय त्रिवेदी, कांग्रेस नेता
सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। भाजपा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर व गरीब को गणेश मानकर कार्य करती है। सर्वे के अनुसार कुछ कमी है तो उसको पूरा करने की कोशिश करेंगे।
चंद्रलाल खावा, अध्यक्ष, भाजपा कुड़ी मंडल
सर्वे के अनुसार विपक्ष का वजूद ही नहीं है। सरकार हमारी बनेगी। हमारे पास कार्यकर्ताओं की फौज है। सरकार मुश्किल में नहीं है। लोगों ने असंतोष प्रकट किया है तो चुनाव में सामने आ जाएगा। आजादी के बाद तीसरा विकल्प इसलिए नहीं उभरा, क्योंकि जनता जागरुक है।
महेन्द्र तंवर, जिलाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा
Updated on:
02 Apr 2018 12:37 am
Published on:
02 Apr 2018 12:21 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
