31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माउंट आबू में पारा 11 डिग्री, सर्दी का अहसास

jodhpur news - ठंडी हवा से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दो से तीन डिग्री तक गिरा तापमान- जैसलमेर में पारा 13.5 व श्रीगंगानगर में 12.9 डिग्री
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Gajendra Singh Dahiya

•

Updated: 8 Nov 2019, 9:00 PM IST

माउंट आबू में पारा 11 डिग्री, सर्दी का अहसास

माउंट आबू में पारा 11 डिग्री, सर्दी का अहसास

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ और दो दिन पहले तक अरब सागर में कायम रहे चक्रवाती तूफान ‘महा’ के असर से बीती रात से ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवा चलने लगी। चक्रवाती तूफान का असर खत्म होने के बाद शुक्रवार को मौसम लगभग साफ हो गया, जिससे पारा दो से तीन डिग्री तक लुढक़ गया। पारा गिरने के साथ ठंडी हवा के झोंकों से सर्दी का अहसास हुआ। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, श्रीगंगानगर में 12.9 डिग्री और जैसलमेर में 13.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ अति भीषण चक्रवाती तूफान की केटेगरी में आ गया है। बुलबुल के कारण पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तट पर बरसात हो रही है। इस तूफान के शनिवार आधी रात को सुंदरबन डेल्टा से टकराने की संभावना है।


सूर्य नगरी में बीती रात से चल रही ठंडी हवा के कारण शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढक़ कर 17.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह-सुबह हवा के झोंकों के कारण गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा था। सैर सपाटा पर निकलने वाले लोगों को मोटे कपड़े पहनने पड़े। दिन चढऩे के साथ सूरज निकल आया, लेकिन ठंडी हवा चलती रहने के कारण हल्की ठंडक बनी रही। दोपहर में तापमान 30.7 डिग्री मापा गया। ठंडी हवा के झोंकों के कारण शादी समारोह में शिरकत कर रहे लोगों को तपिश कम रहने के कारण काफी सहूलियत हुई। शाम ढलने के बाद मौसम खुशगवार रहा। रात को भी ऐसा ही मौसम बना रहा।
बाड़मेर और जैसलमेर में भी तापमान में गिरावट आई। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 30.7 डिग्री मापा गया, वहीं जैसलमेर में रात का तापमान 13.5 और दिन का 30.7 डिग्री रहा।