जयकुमार भाटी/जोधपुर. मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर्व के अवसर पर शहर के मंदिरों में भगवान को भोग लगाने के साथ दिनभर लोगों ने दान-पुण्य किया। रातानाड़ा स्थित कृष्ण मंदिर में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर ठाकुरजी की पतंगों से झांकी सजाई गई। ऐसे में राजस्थान पत्रिका के ‘मास्क बोझ नहीं बचाव हैं’ अभियान के तहत मुंह पर मास्क लगे भगवान राधा-कृष्ण भक्तों को मास्क लगाए रखने का संदेश देते दिखाई दिए। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर्व के उपलक्ष में लोगों ने मंदिरों में भगवान को भोग लगाने के साथ बाहर दान-पुण्य भी किया। ऐसे में गंगश्याम मंदिर के बाहर दान-पुण्य करते लोग।