14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई-बहन के हत्या के आरोपी से खुलासा, पुलिस ने यह धारा जोड़ी

- फंदे पर लटकाकर मासूम भाई बहन की हत्या का मामला, मोपेड, मोबाइल व अन्य सामान जब्त

2 min read
Google source verification
murder accused mukuand

भाई बहन की हत्या का आरोपी

जोधपुर.

बोरानाडा में मासूम भाई व बहन की फंदे पर लटकाकर हत्या करने के आरोपी के खिलाफ हत्या व सक्ष्य मिटाने के साथ-साथ अब धोखाधड़ी की धारा भी जोड़ी जाएगी। उधर, बोरानाडा थाना पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से पाली में मोपेड और मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया।

थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि प्रकरण में मूलत: फलोदी हाल बोरानाडा निवासी मुकुन्द थानवी उर्फ श्यामसिंह भाटी को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमाण्ड पर लिया गया है। जांच में सामने आया कि उसका मूल नाम मुकुन्द थानवी है। परिवार व घर से बेदखल करने के बाद वह जोधपुर आ गया था। बोरानाडा की फैक्ट्री में काम करने लग गया था। उसने अपना नाम श्यामसिंह भाटी उर्फ दाता रख लिया था। इसके अलावा वह खुद को मुकेश भी बताता था। उसने श्यामसिंह भाटी नाम से अपना फर्जी आधार व पेन कार्ड बनवा लिए थे। इनसे बैंकों में खाते खुलवाए थे। इनके आधार पर मुकुन्द थानवी उर्फ श्यामसिंह भाटी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराएं भी जोड़ने की तैयारी है।

दोस्त से लाया था मोपेड

आरोपी ने हत्या की साजिश पहले से ही रच ली थी। इसी के तहत वह वारदात से पहले पाली गया था, जहां दोस्त से मोपेड लेकर लौटा था। गत 24 जनवरी को तमन्या उर्फ तमन्ना व उसका भाई शिवापाल स्कूल जाने के लिए फैक्ट्री से निकले थे। गेट पर ही मुकुन्द दोनों को अपने साथ ले गया था। वह बच्चों को अपने मकान पर ले गया था, जहां फंदे पर लटकाकर उनकी हत्या कर दी थी। फिर वह दोस्त के साथ मोपेड पर पाली गया था, जहां दोस्त को मोपेड लौटाई थी। वह एक होटल में ठहरा था और फिर एक अन्य दोस्त के साथ नाथद्वारा भाग गया था। पुलिस ने दोस्त से मोपेड बरामद की। उसकी निशानदेही से मोबाइल व अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।