13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साबित नहीं हो सका सैन्यकर्मी पर बलात्कार का आरोप, छेड़छाड़ में गिरफ्तार

- सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की पत्नी ने लगाया था बलात्कार का आरोप

less than 1 minute read
Google source verification
साबित नहीं हो सका सैन्यकर्मी पर बलात्कार का आरोप, छेड़छाड़ में गिरफ्तार

साबित नहीं हो सका सैन्यकर्मी पर बलात्कार का आरोप, छेड़छाड़ में गिरफ्तार

साबित नहीं हो सका सैन्यकर्मी पर बलात्कार का आरोप, छेड़छाड़ में गिरफ्तार
- सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की पत्नी ने लगाया था बलात्कार का आरोप
जोधपुर.
पेंशन दस्तावेज बनाने के बहाने मित्रता व शादी करने का झांसा देकर सैन्यकर्मी की पत्नी से बलात्कार का आरोप पुलिस जांच में साबित नहीं हो पाया। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में सैन्यकर्मी को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी के अनुसार सेवानिवृत्त व दिवंगत सैन्यकर्मी की पत्नी ने गत 15 दिसम्बर को सेना के एक जवान के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि सैन्यकर्मी ने मिलिट्री अस्पताल में युवक से सम्पर्क हुआ था। फिर पेंशन दस्तावेज तैयार करने में मदद करने के बहाने बातचीत करने लगा था। फिर उसने शादी का प्रस्ताव रखा था। महिला को गांव से बुलाकर अनजान जगह ले गया था और बलात्कार किया था। फिर अश्लील फोटो दिखाकर 50 हजार रुपए भी मांगे थे। पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में सैन्यकर्मी ने महिला से एक बार भी मिलने तक से इनकार किया था। सोशल मीडिया के मार्फत महिला से सम्पर्क हुआ था।
कॉल डिटेल में दोनों की लोकेशन एक बार भी एक स्थान पर नहीं पाई गई। सैन्य ड्यूटी पर वह अधिकांशत: बाहर ही रहता था। महिला ने वीडियो कॉल में सैन्यकर्मी की अश्लील हरकत का स्क्रीन शॉट लिया था। उस आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ का आरोपी माना। उच्चाधिकारियों से राय लेने के बाद सैन्यकर्मी को नोटिस देकर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।उधर, महिला ने राज्य महिला आयोग को पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।