
जैन संतों का चातुर्मास मंगल प्रवेश थमा
जोधपुर. आत्म जागृति के पर्व जैन चातुर्मास की आराधना शनिवार से विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी। चातुर्मास की आराधना के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ, स्थानकवासी एवं तेरापंथी जैन समाज के साधु-साध्वीवृंद का मंगलप्रवेश हो चुका है। साधुमार्गी जैन परंपरा के राष्ट्रीय संत आचार्य रामेश का चातुर्मास पावटा बी रोड स्थित चौरडिया भवन में होगा। इस बार दो आश्विन माह होने से चातुर्मास आषाढ शुक्ल चतुर्दशी से कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा यानी 4 जुलाई से 30 नवंबर तक कुल पांच माह तक चातुर्मास की आराधना होगी ।
जोधपुर में यहाँ होगी चातुर्मास आराधना
जैन श्वेताम्बर तेरापंथ समाज की ओर से मेघराज तातेड़ भवन - मुनि तत्वरूचि और तेरापंथ भवन अमरनगर में साध्वी कमलप्रभा चातुर्मास करेंगे। साधुमार्गी जैन संघ का चातुर्मास महामंदिर में आचार्यप्रवर रामलाल व उपाध्याय प्रवर राजेश मसा के सान्निध्य में होगा। जैनाचार्य संत विजय राजतिलक और उनके शिष्य बाल मुनि विजय मोक्ष तिलक का चातुर्मास -भैरुबाग पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर तीर्थ, जयमल जैन श्रावक संघ का चातुर्मास साध्वी शारदा कंवर कोठारी भवन सरदारपुरा में तथा संत चन्द्रप्रभ सागर का चातुर्मास संबोधि धाम में होगा। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ महामंदिर में साध्वी मनोहर कंवर, बृज मधुकर डंकों बाजे रे स्थानक महामंदिर में साध्वी डॉ प्रीति सुधा, गुलाबनगर में, मुनि सुमतीचंद्रसागर, मुनि शीतलचंद्रसागर, यशवंतमुनि- सामायिक स्वाध्याय भवन धर्मनारायणजी का हत्था, साध्वी चन्द्रकला-दिग्विजय नगर, श्रमण संघ के कमल मुनि कमलेश महावीर भवन और साध्वी उमराव कंवर जयमल जैन स्मृति भवन महामंदिर में चातुर्मास होगा।
Published on:
03 Jul 2020 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
