15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो साल से फरार था तीस हजार का इनामी, ऐसे आया पकड़ में…

मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में था वांछित

less than 1 minute read
Google source verification
30000 Rs wanted

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

जोधपुर.

मादक पदार्थ तस्करी के दो मामलों में दो साल से फरार 30 हजार रुपए की इनामी आरोपी को जोधपुर जिला ग्रामीण पुलिस की जिला विशेष टीम डीएसटी ने पकड़ लिया। पीपाड़ शहर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राममूर्ति जोशी ने बताया कि वर्ष 2023 में पीपाड़ शहर थाने में मादक पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी सुमेराराम फरार हो गया था। वहीं, पिछले साल भीलवाड़ के माण्डल थाने में भी एक मामले में सुमेराराम वांछित था। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने उस पर 25 हजार व भीलवाड़ा थाना पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डीएसटी प्रभारी निरीक्षक लाखाराम के नेतृत्व में पुलिस ने भूण्डाना गांव निवासी सुमेराराम पुत्र गोरधनराम उर्फ बाबूलाल को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे पीपाड़ शहर थाना पुलिस को सौंप दिया गया।


बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग