
फलोदी के धोलाबाला में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
पुलिस के अनुसार आमला गांव निवासी आसूराम पुत्र कानाराम सुथार हाल निवासी धोलाबाला, फलोदी ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि वह पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मकान के ताला लगाकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ लोहारकी गांव गया हुआ था। आज सुबह पड़ौसियों से मिली सूचना पर वापस आकर देखा तो मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और मकान के अंदर देखा तो कमरों व अलमारियों के ताले टूटे मिले तथा उनमें रखे जेवर व 1 लाख 50 हजार रुपए की नकदी गायब थी।
पुलिस ने किया मौका मुआयना -
धोलाबाला क्षेत्र में मकान में चोरी की सूचना मिलने पर फलोदी थाना के उपनिरीक्षक तेजमालसिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया। पुलिस ने यह मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, लेकिन चोरों का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मौके पर पहुचीं पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कमरों की जानकारी ली है.
Published on:
30 Jul 2019 09:41 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
