16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान का ये शहर कहलाता है ‘Blue City Of India’, टूरिस्टों की पहली पसंद, देखें तस्वीरें…

Blue City Of India: राजस्थान का जोधपुर बेहद खूबसूरत शहर है। यहां आपको देखने के लिए मेहरानगढ़ फोर्ट तो वहीं भव्य उम्मेद भवन पैलेस मिल जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Blue City Of India

Blue City Of India: राजस्थान का जोधपुर बेहद खूबसूरत शहर है। यहां आपको देखने के लिए मेहरानगढ़ फोर्ट तो वहीं भव्य उम्मेद भवन पैलेस मिल जाएंगे। वहीं जसवंतथड़ा की खूबसूरती भी किसी से छिपी हुई नहीं हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जोधपुर शहर को ब्लू सिटी भी कहा जाता है। दरअसल जब आप मेहरानगढ़ फोर्ट से जोधपुर शहर को देखेंगे तो आपको भीतरी शहर नीला-नीला नजर आएगा। इतना ही नहीं जब आप शहर की गलियों में घूमेंगे तो यहां भी नीला रंग ही देखने को मिलेगा। इस शहर को देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी पर्यटक आते हैं।

Blue City Of India

इसकी कहानी भी बेहद दिलचस्प है। दरअसल कहा जाता है कि एक कीड़े के चलते इस शहर का रंग नीला हो गया था।

Blue City Of India

जब शहर की बसावट हुई, उस वक्त मकानों की चुनाई के लिए मुड का इस्तेमाल किया गया।

Blue City Of India

जोधपुर की पहाड़ियों में एक विशेष प्रकार का कीड़ा पाया जाता था, जो कि मुड को खाता था।

Blue City Of India

ऐसे में लोगों को अपने घरों के गिरने का खतरा महसूस हुआ।

Blue City Of India

इसके बाद ही नीले रंग की मिलावट से यहां पुताई होने लगी, कहा जाता है कि नीले रंग से मकानों में कीड़ा नहीं घुसेगा, जिससे घर सुरक्षित रहेंगे।

Blue City Of India

हालांकि जैसे-जैसे आधुनिक दौर आ रहा है, ये शहर अपनी पहचान खोने लगा है।

Blue City Of India

ऐसे में अब नगर निगम और कई एनजीओ के प्रयास से शहर को फिर से अपनी पुरानी पहचान लौटा दी है।