30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह है जोधपुर की लजीज और खस्ता तवा पुड़ी

जोधपुर.राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी ( cultural capital of rajasthan ) जोधपुर ( jodhpur) कला व संस्कृति ( Art and Culture ) के साथ-साथ रहन सहन और खान पान के मामले में भी बहुत समृद्ध है। जोधपुरी व्यंजनों की बात करें तो यहां की लजीज और खस्ता तवा पुड़ी ( tawa pudi ) भी खास पहचान रखती है। पेश है तवा पुड़ी बनाने की विधि ( recipe for making Tawa Pudi ) :        

2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Aug 27, 2019

This is the delicious and crispy tawa puri of Jodhpur

This is the delicious and crispy tawa puri of Jodhpur

जोधपुर शहर कला और संस्कृति Art and Culture ) के साथ-साथ खान पान ( Jodhpuri Taste ) के लिहाज से भी खास पहचान रखता है। क्यों कि इस शहर में पाक कला के क्षेत्र में भी बहुत विविधता है और खाने की बहुत सारी वैराइटीज हैं। इसीलिए यह तरह-तरह के लोक व्यंजनों के लिए भी मशहूर है। जोधपुरी व्यंजनों की भीनी-भीनी खुशबू खाने के शौकीन लोगों को खुद ब खुद अपनी ओर खींच लाती है। यह तो सभी जानते हैं कि जोधपुर का मिर्ची बड़ा और मावे की कचोरी बहुत मशहूर है, लेकिन इसके साथ-साथ यहां की एक और चीज बहुत चर्चित है और वह है परकोटक की स्वीट डिश- तवा पुड़ी ( tawa puri ) । बहुत से लोग और खासकर पर्यटकों को तवा पुड़ी बहुत पसंद आती है और वे बड़े चाव से खाते हैं। शहर परकोटे के राखी हाउस स्थित हलवाई की दुकान के लक्ष्मण सोलंकी व जेठाराम आपको बता रहे हैं तवा पुड़ी बनाने की रेसिपी ( recipe for making Tawa Pudi ) :

लोक व्यंजन बनाने की परंपरा
लक्ष्मण सोलंकी ने बताया कि यहां पिछले 80 साल से तवा पुड़ी बनाई जा रही है। पहले नारायणदास बंसल, फिर उनके भाई बजरंगलाल बंसल और बाद में राजेश बंसल ने इस लोक व्यंजन बनाने की परंपरा को आगे बढ़ा कर लोगों के सामने इसका जायका बनाए रखा। जोधपुरी तवा पुड़ी दो तरह से बनती है। एक- मोगर या चने की दाल की और दूसरी- बेसन की। वह बेसन की चक्की की तवा पुड़ी बनाते हैं।

पहले बनाते हैं बेसन की चक्की
जेठाराम ने बताया कि बसे पहले बेसन की चक्की बनाई जाती है। इसके लिए करीब 9 किलो बेसन 9 किलो देसी घी और 9 किलो कीटी लेते हैं। इसमें जावित्री, जायफल और इलायची मिलाते हैं। शक्कर और चाशनी ले कर मिलाते हैं, फिर एक घंटा सेंकते हैं। इसकी विधि यह है कि पहले बेसन और घी अलोते हैं,फिर उसकी मुट्ठियां बांधते हैं, उसके बाद बेसन घी में तलते हैं। फिर घी डाल कर सेंकते हैं। बाद में चाशनी मिलाते हैं और ठंडी कर के छाप लेते हैं। इस तरह बेसन की चक्की तैयार हो जाती है।

चक्की से बनाते हैं तवा पुड़ी
उन्होंने बताया कि तवा पुड़ी बनाने के लिए बेसन की पहले से तैयार 3 किलो चक्की सेंकते हैं। इसके लिए उसमें इलायची, जायफल व जावित्री मिलाते हैं। फिर मैदा पाउडर पानी से मिलाते हैं। फिर उसमें घी का डेढ़ किलो मूड़ डालते हैं। बाद में चक्की की गोलियां बना कर मैदे में लपेटते हैं और उसके बाद इसे देसी घी में तल लेते हैं। लीजिए तैयार हो गई भीनी भीनी खुशबू से महकती गर्मागर्म जोधपुरी तवा पुड़ी।