1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

36 घंटे में पूरे परिवार को मार दूंगा… धमकी भरे इस फोन कॉल से दहला जोधपुर, जानिए पूरा मामला

पाली के जैतारण में दबिश के दौरान चेन्नई पुलिस निरीक्षक एस पेरियापांड्यल की मौत किसके हाथों हुई, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 15 Dec 2017, 10:45 AM IST

chennai policeman murder in jodhpur

threat calls, Threaten to Death, theft in jodhpur, jodhpur police commisionerate, crime news of jodhpur, jodhpur news

जोधपुर . चेन्नई स्थित ज्वैलरी शोरूम से सोना चुराने के मामले में पाली के जैतारण में दबिश के दौरान चेन्नई पुलिस निरीक्षक एस पेरियापांड्यल की मौत किसके हाथों हुई, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा, लेकिन चोरी के मुख्य आरोपी नाथूराम जाट ने छह दिन पहले ही ज्वैलर को फोन पर धमकी थी कि उसने यदि उसके चारों आदमी नहीं छुड़वाए तो वह ३६ घंटे में उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। चेन्नई स्थित महालक्ष्मी ज्वैलर्स में सोना चोरी हो गया था। पुलिस ने गत दिनों पाली जिले से चार जनों को पकड़ा था। इस मामले में नाथूराम जाट मुख्य आरोपी है, जो पकड़ में नहीं आया है। शोरूम संचालक मुकेश जैन के मोबाइल पर गत सात दिसम्बर को अनजान नम्बर से संदेश आए। साथ ही जैन को फोन भी आया।

मोबाइल पर बातचीत के प्रमुख अंश :


आरोपी : मैं नाथूराम पिंडेल बोल रहा हूं।

ज्वैलर : हां बोलो...


आरोपी : ...गाली गलौच...। ३६ घंटे के अंदर अंदर मेरे तीनों-चारों आदमी बाहर निकलने चाहिए। जितने भी आदमी पकड़े हैं सभी बाहर आने चाहिए। नहीं तो पूरे परिवार की एेसी की तैसी कर दूंगा।

ज्वैलर : और क्या करेगा?


आरोपी : तेरी दिनदहाड़े हत्या कर दूंगा। तेरा ही पैसा होगा और तेरी ही हत्या होगी। तेरी और पूरे खानदार व परिवार की।

ज्वैलर : और क्या करेगा? छुपता क्यूं घूम रहा है?


आरोपी : तेरी और पूरे खानदान की एेसी की तैसी कर दूंगा। यहां यानि चेन्नई में जो कोई भी तुम्हारें हैं, वहां मेरे आदमी लगा दिए हैं।

ज्वैलर : तो फिर भागता क्यूं घूम रहा है?


आरोपी : गाली गलौच...तेरी हत्या करके सीधा कोर्ट में जाकर पेश होऊंगा।

ज्वैलर : हां, कर देना। मैं तेरा कोर्ट में वेट कर रहा हूं।

पुलिस कमिश्नर को शिकायत, टीम भेजी


मूलत: पीपाड़ शहर हाल चेन्नई निवासी ज्वैलर के ***** दिलीप कुमार का कहना है कि चोरी के आरोपी नाथूराम ने गत सात दिसम्बर को ज्वैलर के मोबाइल पर पहले संदेश भेजे थे और फिर फोन करके जान से मारने की धमकियां दी थी। इस बारे में चेन्नई पुलिस कमिश्नर को तुरन्त शिकायत दी गई। तब मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश में पुलिस दल पाली रवाना किया गया था।
-----------

चेन्नई से तीन किलो सोना चुराने का आरोपी फिर चोरी करते पकड़ा

चेन्नई के महालक्ष्मी ज्वैलर्स से गत माह तीन किलो सोना चोरी करने में शामिल हिस्ट्रीशीटर रातानाडा थानान्तर्गत शिकारगढ़ स्थित मेडिकल दुकान में चोरी करते पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शटर के ताले तोडऩे व चोरी के दौरान जाग होने पर लोगों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया।

उप निरीक्षक दिनेश लखावत ने बताया कि वीरेन्द्र सिंह की शिकारगढ़ में जम्मुआय माता मेडिकल शॉप है। बुधवार मध्यरात्रि दुकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। आवाज होने पर आस-पास के लोग जाग गए। वे दुकान पहुंचे तो एक युवक चोरी करता नजर आया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और चोरी का प्रयास कर रहे बिलाड़ा थानान्तर्गत घाणामगरा निवासी दिनेश पुत्र केसाराम चौधरी को पकड़ लिया। फिर रात्रि गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दिनेश को पकड़कर थाने ले आई। मेडिकल दुकान संचालक की तरफ से चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।


नाथूराम के साथ चुराया था तीन किलो सोना

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिनेश बिलाड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी हो रखा है। वह बिलाड़ा थाने में दर्ज एक अन्य मामले में भी वांछित है। आरोपी ने गत माह चेन्नई में ज्वैलरी शोरूम से तीन किलो सोना चुराया था। वारदात में नाथूराम भी शामिल था। चेन्नई पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार किया था। जबकि नाथूराम व दिनेश फरार थे। दिनेश के पकड़ में आने के बाद नाथूराम की तलाश की जा रही है।
-----------

दर्शन को आश्रम गए व्यवसायी के मकान से लाखों का सामान चोरी

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत आदेश्वर नगर में व्यवसायी के सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। वारदात के समय व्यवसायी परिवार सहित बालोतरा स्थित आश्रम में दर्शन करने गया हुआ था। उप निरीक्षक गणपतलाल ने बताया कि आदेश्वर नगर निवासी वीना पत्नी रामचन्द्र धूत का परिवार गत ११ दिसम्बर को ही जोधपुर आया था। दूसरे दिन १२ दिसम्बर की दोपहर घरवाले बाड़मेर जिले में बालोतरा स्थित समाज के आश्रम में दर्शन के लिए चले गए थे। रात को वहीं ठहरने के बाद बुधवार सुबह सभी जोधपुर लौटे। तब मकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर का सामान बिखरा हुआ था। आलमारियों के ताले टूटे हुए थे। उनमें रखे करीब ४५ हजार रुपए, चांदी की गिलासें और कानों में पहनने के सोने के जेवर गायब थे।

पूरा मकान खंगाल डाला


पुलिस का कहना है कि मकान मालिक का गुजरात व महाराष्ट्र में कारोबार है। गत दिनों ही जोधपुर आए थे। बालोतरा होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर का कोना-कोना छान मारा। पलंग के गद्दे हटाकर तलाशी ली और कीमती सामान चुरा ले गए।