
दीपावली के साथ ही शहर में पर्यटकों की धूम है।

शहर के प्रत्येक पर्यटनस्थल पर देश के अन्य राज्यों से आए पर्यटकों की भीड़ नजर आ रही है।

मेहरानगढ़ फोर्ट, उम्मेद भवन पैलेस, मण्डोर व उम्मेद उद्यान के साथ ही अन्य ऐहतिहासिक जगहों पर पर्यटकों की चहल पहल है।

इतना ही नहीं, शहर के प्रमुख बाजारों में भी पर्यटकों की भीड़ है। इससे पर्यटन से जुड़े व्यवसाय ही नहीं शहर के व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं।

अधिकांश होटल व गेस्ट हाउस पर्यटकों से अटे हुए हैं।

किला रोड ही नहीं, नई सड़क, घंटाघर, उम्मेद भवन पैलेस रोड पर दिनभर यातायात जाम की स्थिति हो रही है।

यातायात पुलिस को व्यवस्था सुचारू करने में मशक्कत करनी पड़ रही है।