21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर के आसमां में बढ़ेगा ट्रेफिक, 15 की जगह आएगी 20 फ्लाइट

Jodhpur Airport  

2 min read
Google source verification
जोधपुर के आसमां में बढ़ेगा ट्रेफिक, 15 की जगह आएगी 20 फ्लाइट

जोधपुर के आसमां में बढ़ेगा ट्रेफिक, 15 की जगह आएगी 20 फ्लाइट

- विंटर शेड्यूल 31 अक्टूबर से लागू होगा, मेट्रो शहरों के लिए बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी
- समर शेड्यूल ने भी किया कमाल, गर्मियों में पहली बार यात्री भार 80 हजार के पार
- 11 शहरों के लिए संचालित हो रही जोधपुर से विमान सेवा

जोधपुर. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से फ्लाइटस के विंटर शेड्यूल का कार्य अंतिम दौर में है। शेड्यूल अगले महीने की 31 अक्टूबर से लागू होगा। जोधपुर में इस दौरान अहमदाबाद, दिल्ली, मुम्बई, पुणे, चैन्नई जैसे शहरों के लिए और अधिक फ्लाइट बढ़ने की उम्मीद है। एकाध नए शहर से भी फ्लाइट शुरू हो सकती है। वर्तमान में जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रतिदिन करीब 15 फ्लाइट आ रही है, जिसके अगले महीने तक 20 तक पहुंचने की उम्मीद है।

इस बाद जोधपुर एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल भी शानदार रहा। पहली बार गर्मियों में यात्री भार 80 हजार प्रति महीना को पार कर गया। सर्दियों में यात्री भार एक लाख से ऊपर रहता है। इस साल सवा लाख यात्री भार तक पहुंच सकता है।

एयरपोर्ट पर बूम: 5 साल में 5 गुणा बढ़े यात्री
जोधपुर एयरपोर्ट का गर्मियों का ट्रेफिक यात्रियों की संख्या
महीना ----- 2023-----2022---- 2021 ---- 2020 ---- 2019 ---- 2018 ---- 2017
अप्रेल ---- 78713----- 50901 ----35441---- 0 -------- 20965 ---- 35137 ---- 32340
मई ------ 79104-----48609 ---- 21942 ----192 ---- 18954 ---- 33430 ---- 33502
जून ----- 80126-----45000 ---- 23104 ---- 29 ----- 17555 ---- 32737 ---- 32934

एयरक्राफ्ट मूवमेंट चार गुना बढ़ा
महीना ----2023-----2022 ----2021 ----2020 ----2019----2018---- 2017
अप्रेल ---- 644-----338 ---- 358 ---- 0 ------ 182 ---- 444 ---- 380
मई ------ 618-----318 ---- 264 ---- 4 ------ 128 ---- 460 ---- 410
जून ----- 662----- 312 ---- 194 ---- 8 ------ 114 ------ 438 ---- 401

-----------------------------------------
अभी 11 शहरों के लिए है फ्लाइट
जोधपुर से दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरू, चैन्नई, अहमदाबाद, इंदौर, पुणे व जयपुर के लिए फ्लाइट है।

नया एप्रेन बनते ही 12 फ्लाइट पार्क हो सकेगी
जोधपुर एयरपोर्ट पर नए एप्रेन का कार्य द्रुत गति से चल रहा है। पुराने एप्रेन को बंद करके नए एप्रेन का एक हिस्सा शुरू किया गया है। आने वाले कुछ दिनों में नए एप्रेन का दूसरे फेज का काम शुरू होते ही पूरा एप्रेन ऑपरेशनलाइज कर दिया जाएगा। वर्तमान में एप्रेन पर 4-5 फ्लाइट पार्क हो सकती है। पूरा एप्रेन तैयार होते ही 12 फ्लाइट तक पार्क हो सकेंगी।