10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ एसएन कॉलेज का मेडिकल ड्रामा : बाड़मेर से 19 डॉक्टर्स को वापस जोधपुर लाए, 5 चिकित्सकों को भीलवाड़ा भेजा

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की आंखों में धूल झौंकने का कार्य बखूबी चल रहा है। पिछले तीन दिनों में जोधपुर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से 34 डॉक्टर्स को बाड़मेर, पाली व भीलवाड़ा भेज दिया गया। इनमें से सबसे पहले बाड़मेर भेजे गए 19 डॉक्टर्स को एमसीआई निरीक्षण के बाद जोधपुर बुला लिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
transfer of doctors in dr. SN medical college of jodhpur

डॉ एसएन कॉलेज का मेडिकल ड्रामा : बाड़मेर से 19 डॉक्टर्स को वापस जोधपुर लाए, 5 चिकित्सकों को भीलवाड़ा भेजा

जोधपुर. प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की आंखों में धूल झौंकने का कार्य बखूबी चल रहा है। पिछले तीन दिनों में जोधपुर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से 34 डॉक्टर्स को बाड़मेर, पाली व भीलवाड़ा भेज दिया गया। इनमें से सबसे पहले बाड़मेर भेजे गए 19 डॉक्टर्स को एमसीआई निरीक्षण के बाद जोधपुर बुला लिया गया है। वहीं शनिवार को पांच और चिकित्सकों को भीलवाड़ा लगाया गया, इनमें महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेश भाटी भी भीलवाड़ा जाने वालों में शामिल है।

वहीं अब नई सूची में अधीक्षक डॉ. भाटी के अलावा जनरल मेडिसिन आचार्य डॉ. संदीप टाक, अस्थि रोग से सहआचार्य डॉ. हेमंत जैन, गायनी से सहआचार्य डॉ. राम कंवर और रेडियो डाइग्नोसिस से सहायक आचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार चौधरी को भीलवाड़ा में स्थानांतरित कर दिया गया है। संभावना है कि यहां पर एमसीआई के निरीक्षण के बाद इन्हें जोधपुर बुला लिया जाएगा। हालांकि जोधपुर के मेडिकल कॉलेज में भी चिकित्सकों की कमी है।

इससे पूर्व शुक्रवार को बायोकेमेस्ट्री के आचार्य डॉ. जयराम रावतानी, फॉर्माकॉलोजी से सहआचार्य डॉ. विनीता घोसलिया, पैथोलॉजी से सहआचार्य डॉ. किरण मीणा, मीता देवल, जनरल मेडिसिन से सहायक आचार्य डॉ. राहुल कुमार, वीरम परमार, शिशु रोग विभाग से आचार्य डॉ. मोहन मकवाना, सहायक आचार्य डॉ. विकास कटेवा, गायनी से आचार्य डॉ. रेखा जाखड़ और निश्चेतना विभाग से सहायक आचार्य डॉ. अभिलाषा थानवी को पाली मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित कर दिया गया था। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ ने बताया कि फिलहाल यही स्थानांतरण करने के आदेश आए हैं।