कार्यालय से जारी सूची के अनुसार कुल ९१ आयकर निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। जोधपुर प्रभार के अंतर्गत अर्जुनलाल जाट को मकराना से जयपुर, अरविंदकुमार को जोधपुर से कोटा , अरविंद शर्मा को बाड़मेर से चूरू, अशोकुमार गुप्ता को जोधपुर से जयपुर, भागचंद मीणा को मकराना से जयपुर, बृजेंद्रसिंह को जयपुर से जोधपुर, दर्शनलाल रहेजा को बीकानेर से सूरतगढ़, हरीराम मीणा को बीकानेर से जयपुर, कमलेश सीरवी को पाली से जोधपुर, कपिल बघेल को बीकानेर से जयपुर, किस्तूरचंद जाखड़ को जोधपुर से बालोतरा, मनिंद्र सिन्हा को जोधपुर से जयपुर, मनोज भारद्वाज को जोधपुर से अजमेर , मोहम्मद कसर उस्मानी को हनुमानगढ़ से जयपुर, ओमप्रकाश सोलंकी को पाली से जोधपुर, परमानंद खंडेलवाल व परवेज अहमद को जोधपुर से जयपुर, पूनमकुमारी को श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़, पूरणमल रैगर को जयपुर से जोधपुर, प्रवीण प्रकाश को बीकानेर से जयपुर, रामबाबू कुमार को जोधपुर से जयपुर, रामकृष्ण जाखड़ को सूरतगढ़ से बीकानेर, रामस्वरूप यादव को जोधपुर से जयपुर, रंजीत को बीकानेर से जयपुर, रूपेशकुमार श्रीवास्तव को जोधपुर से जयपुर, संतोष मीणा को जयपुर से मकराना, सतनाम शेर शेरगिल को जोधपुर से बीकानेर, सत्येंद्रसिंह शेखावत को जोधपुर से बालोतरा, सुशीलकुमार को जयपुर से बीकानेर, उमेशप्रसाद रंजन को जोधपुर से कोटा, विकास बारासा को बालोतरा से जोधपुर, विनयकुमार सिंह को बीकानेर से जयपुर व वीरेंद्रकुमार गोदिवाल का जयपुर से मकराना तबादला किया गया है। इनके अलावा, २३ कार्यालय अधीक्षकों, ११३ वरिष्ठ कर सहायकों, ४६ कर सहायक व ४० स्टेनोग्राफर्स के तबादले किए गए हैं।