13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

VIDEO : शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 360 कार्टन शराब जब्त

- एस्कॉर्ट कर रही कार भी जब्त, चार युवक गिरफ्तार- पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी शराब, भारत माला हाइवे पर साइबर सैल की कार्रवाई

Google source verification

जोधपुर।
जोधपुर ग्रामीण की साइबर सैल ने ओसियां थानान्तर्गत भारत माला हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान पंजाब नम्बर के एक ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब से भरे 360 कार्टन और एस्कॉर्ट कर रही कार जब्त कर चार युवकों को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत 41 लाख रुपए आंकी गई है। यह शराब पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी। पिछले तीन दिन में शराब से भरे 1071 कार्टन जब्त किए जा चुके हैं। (Liqour smuggling)
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि पंजाब से पीबी नम्बर के एक ट्रक में अवैध शराब भरी होने और उसके जोधपुर होकर गुजरात जाने की सूचना मिली। साइबर सैल के एसआइ करणीदान व टीम ने जांच व तलाश शुरू की तो सामने आया कि ट्रक सोयला गांव से भारत माला प्रोजेक्ट होकर ओसियां की तरफ निकला है। साइबर सैल ने ओसियां थाना पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार मध्यरात्रि ओसियां के पास भारत माला हाइवे पर नाकाबंदी कर तलाश शुरू की। इस बीच, पंजाब नम्बर का एक ट्रक आता नजर आया। जिसे रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में प्लास्टिक के खाली कार्टन भरे थे। जिन्हें हटाया गया तो इनके नीचे अवैध अंग्रेजी शराब के कार्टन दिखाई दिए। चालक व एक अन्य को हिरासत में लिया गया। ट्रक को थाने लाया गया, जहां उसमें से अवैध अंग्रेजी शराब के 311 कार्टन जब्त किए गए। जिसकी कीमत 41 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही एक कार भी जब्त की। उसमें से दो जनों को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के बाद आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने ट्रक चालक मूलत: जयपुर में पनियाला थानान्तर्गत पूरणनगर चिमनपुरा हाल कोटपुतली निवासी विनोद कुमार ( 25) पुत्र मूसाराम गुर्जर, उसके साथी खेड़ापा थानान्तर्गत सांवत कुआं निवासी हेमेन्द्रसिंह पुत्र बन्नेसिंह, एस्कॉर्ट कर रही कार से हरियाणा में महेन्द्रगढ़ गोलवा थाना नागल निवासी जसराज पुत्र सीताराम गुर्जर और मूलत: झुंझुनूं में फकेनियों वाली ढाणी नानवाल हाल नीमा का थाना निवासी जितेन्द्र कुमार (30) पुत्र प्रहलादराम सैनी को गिरफ्तार किया गया। ट्रक व कार भी जब्त की गई है।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि ट्रक में पंजाब से अवैध शराब भरी गई थी। शराब के ऊपर प्लास्टिक के कार्टन भरे गए थे। शराब आबूरोड होकर गुजरात ले जाई जा रही थी। कार्रवाई में एएसआइ अमानाराम, हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार, पुखराज, सेठाराम, किशोर दुग्तावा, दयालसिंह, रमेश कुमार, महेन्द्र कुमार आदि शामिल थे।
तीन दिन में शराब से भरा दूसरा ट्रक जब्त
ग्रामीण पुलिस की साइबर सैल की सूचना पर खेड़ापा थाना पुलिस ने गत 27 सितम्बर की रात नाकाबंदी के दौरान ट्रेलर से अवैध अंग्रेजी शराब से भरे 711 कार्टन जब्त किए थे। नागौर जिले में मेड़ता रोड थानान्तर्गत चकढाणी गांव निवासी चालक प्रेमसुख बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़