5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेपरवाही की पार्किंग ,अव्यवस्थाओं का स्टेशन

- भगत की कोठी रेलवे स्टेशन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Sawaisingh Rathore

•

Updated: 20 Nov 2017, 5:16 PM IST

Rajasthan Patrika,hindi news,News in Hindi,jodhpur news,news of jodhpur,

बासनी (जोधपुर). भारतीय रेलवे की ओर से स्वच्छता अभियान सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं के तमाम दावे भले ही किए जा रहे हों लेकिन धरातल पर स्थितियां इन दावों से उलट ही नजर आ रही है। बासनी क्षेत्र का भगत की कोठी रेलवे स्टेशन भी इन अव्यवस्थाओं की गवाही देता दिखाई पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वालों के वाहन पार्किंग स्थल के बजाए स्टेशन रोड के दोनों ओर खड़े रहते हैं। इसके साथ ही वाहनों को पार्किंग के लिए चिह्नित स्टैण्ड के बजाए बेतरतीबी से इधर-उधर खड़ा किया जा रहा है। स्टेशन के बाहर भी नियमित साफ-सफाई नहीं होने से कचरा व गंदगी पसर रही है। यहां आने-जाने वालों के सामान व सुरक्षा की जांच को लेकर भी कोई खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्टेशन पर सुरक्षा गार्ड प्लेटफार्म टिकट भी चेक नहीं कर रहे हैं जिससे रेलवे को आर्थिक हानि भी हो रही है। गौरतलब है कि भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से कई राज्यों के साथ ही पाकिस्तान के लिए भी ट्रेन निकलती है।

सड़क पर खड़े रहते हैं वाहन
रेलवे स्टेशन के बाहर वाहन चालक सड़क के दोनों तरफ और स्टेशन के बाहर ही वाहन खड़े कर रहे हैं। वहीं कभी-कभी वाहनों को पार्किंग स्टैण्ड के बजाए नो-पार्किंग जोन में भी खड़ा कर दिया जाता है। वाहनों को तितर-बितर खड़ा करने से अव्यवस्थाएं बढ़ रही है। इस दौरान कुछ वाहन चालक पार्किंग शुल्क से बचने के चक्कर में भी वाहनों को सड़क के दोनों ओर खड़ा कर रहे हं,ै जिससे स्टेशन आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

गंदगी से फैल रही है अव्यवस्थाएं
स्टेशन पर गंदगी व कचरे के कारण भी अव्यवस्थाएं फैल रही है। स्टेशन के बाहर कचरा पात्र भी नहीं लगा है। कचरा पात्र के अभाव में लोग कचरे को इधर-उधर फैंकनें से गंदगी पसर रही है। कचरे को समय पर उठाने के बजाए वहीं जलाकर कर्मचारी अपने दायित्वों की इतिश्री कर रहे हंै। स्टेशन के अन्दर शौचालय के पास कचरे को उठाने के बजाए वहीं जलाने के निशान दिखे। नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण बाहर से आने वाले लोगों में भी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नकारात्मक छवि बनती है। स्टेशन के अंदर प्रवेश करते समय एक टूटा कांच दिखाई दिया जो पिछले दो दिनों से यहीं पड़ा है। कांच की नुकीली धार छोटे बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

बेरोकटोक आते-जाते रहते हैं लोग
स्टेशन पर आने-जाने वाले लोगों को प्लेटफार्म टिकट लेना जरूरी होता है। वहीं भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर न तो कोई सुरक्षाकर्मी नजर आया और न ही आने जाने वाले लोगों से प्लेटफार्म टिकट के बारे में पूछताछ की जा रहा थी। एक तरफ प्लेटफार्म टिकट नहीं लेने से रेलवे को राजस्व का नुकसान हो रहा ह,ै वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा जांच नहीं होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था की यह लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। गौरतलब है कि यहां से कई राज्यों सहित हर शुक्रवार को पाकिस्तान के लिए भी रेलगाड़ी यहीं से निकलती है।