शहर में आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी की गई है। बाहर से आनी वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने सोमवार दिनभर करवड़, डांगियावास, कुड़ी, राजीवगांधी नगर सहित कई इलाकों में नाकाबंदी करवाई। नागौर, जयपुर , पाली, बाड़मेर व जैसलमेर की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच की गई। खासतौर पर दूसरे राज्यों के वाहनों की तलाशी ली गई। बसों को भी जांच के बाद शहर में प्रवेश दिया गया। पुलिस को आशंका है कि गुजरात व मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों से समर्थक आ सकते हैं। शहर में भी होटल व धर्मशालाओं में भी जांच की जा रही है।