17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोटबंदी में सीबीआई ने दर्ज की 77 एफआईआर, 395.19 करोड़ की पुरानी मुद्रा बदलने का अंदेशा

नोटबंदी के दौरान 395.19 करोड़ की पुरानी मुद्रा बदलने का अंदेशा  

2 min read
Google source verification
demonetisation

demonetisation

केन्द्र सरकार की ओर से गत वर्ष आठ नवम्बर को नोटबंदी लागू होने व पुराने एक हजार व पांच सौ रुपए के नोट चलन से बाहर किए जाने के बाद देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी सीबीआई ने देशभर में 77 एफआईआर व सात पीई दर्ज की। इन मामलों में करीब 395.19 करोड़ रुपए की पुरानी मुद्रा बदले जाने का अंदेशा है।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार गत वर्ष आठ नवम्बर से अब तक एक साल में 77 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 395.19 करोड़ रुपए के पुराने नोट बैंक, पोस्ट ऑफिस, रेलवे, बीमा कम्पनियां आदि के मार्फत नई मुद्रा में बदले गए हैं। सीबीआई ने देशभर में अब तक 307 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। इनमें से 21 सरकारी कर्मचारी और 26 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 77 मामलों में से 12 मामलों में आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की जा चुकी है। अन्य मामलों की जांच चल रही है। इसके अलावा सीबीआई की कार्रवाई में करोड़ों रुपए की नई व पुरानी मुद्रा के अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

500 दीपक जला कर नोटबंदी से भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प

नोटबंदी को एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वार्ड संख्या 33 के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्षद सुरेश जोशी के नेतृत्व में बुधवार शाम करीब 500 दीपक रोशन कर नोटबंदी का जन्मोत्सव मनाया और नये नोटों के आगमन का स्वागत किया गया।


भाजपा के मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि वार्ड 33 में नोटबंदी का एक वर्ष पूरा होने पर वार्ड 33 में पार्षद सुरेश जोशी के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी गई और गगनभेदी नारे लगाए गए। संगीतकार गायक गोविंद कल्ला ने भ्रष्टाचार मिटावण खातिर नोटबंदी रो काम कियो..... गीत सुनाया। इसके बाद वार्ड 33 के पदाधिकारियों, जागरूक युवा फोर्स, सकल फाग, मांड संस्था के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए और हर-हर मोदी के नोरों के साथ 500 दीपक रोशन किए।