7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर: नोटबंदी की पहली सालगिरह पर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, काली पट्टी बांध जताया विरोध

कांग्रेस ने किया नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन  

2 min read
Google source verification
congress protest against demonetisation

congress protest against demonetisation

नोटबंदी का एक वर्ष पूरा होने पर बुधवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में काला दिवस मनाया। इस दौरान सभी कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांध विरोध दर्ज कराया। संभागीय प्रवक्ता डॉ.अजय त्रिवेदी ने बताया कि प्रदर्शन की तैयारी के लिए के लिए शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में सभा का आयोजन हुआ।


सभा में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व जोधपुर प्रभारी सत्येंद्र भारद्वाज व प्रभारी सचिव रूपाराम धनदिया उपस्थित थे।

केंडल मार्च निकाला

बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय एकत्र हुए। यहां से सभी कांग्रेसजन जिला कलक्टर कार्यालय गए और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से रात आठ बजे केंडल मार्च शहर जिला कांग्रेस कार्यालय से जालोरी गेट तक निकाला गया।

जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि


कार्यक्रम में प्रभारी सचिव रूपा राम धानधिया, कांग्रेस नेता सुपारस भंडारी, गणपत सिंह चौहान, सोमदत्त हर्ष, लियाकत अली रंगरेज, सुरेश व्यास, मनीषा पंवार, पुखराज पेंटर, सुनील मोहनोत सहित कई जनों ने सम्बोधित किया। यूथ कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। साथ ही नोटबंदी के दौरान जान गंवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कैंडल मार्च निकाली गई।

प्रधानमंत्री की निकाली शव यात्रा

शाम छह बजे विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री मोदी की शवयात्रा निकाली गई। सोजती गेट पर शाम साढ़े सात बजे पुतला दहन कार्यक्रम हुआ। रात आठ बजे कैंडल मार्च रवाना होकर घंटाघर मुख्य चौक पर पहुंची। यहां श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यक्रम यूथ कांग्रेस के कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष विक्रमसिंह इंदा के नेतृत्व में किया गया।

कांग्रेस जिला प्रभारी भारद्वाज का किया स्वागत

प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं जोधपुर प्रभारी सत्येन्द्र भारद्वाज का मंगलवार को जोधपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठक राजेश सारस्वत ने बताया कि तेजराज शर्मा, ग्यास भाई, रामबक्श तिवारी, अख्तर खान सिंधी, निजामुद्दीन खान, गोपालसिंह चौधरी, भवानीप्रसाद, दिनेश शर्मा, उमेश शर्मा, हैदर खान सहित कई कार्यकर्ताओं ने भारद्वाज का स्वागत किया। भारद्वाज आज शाम पत्रकारों से रुबरु होने वाले हैं। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठनात्मक चर्चा भी करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें

image