12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

video: फिल्म अभिनेता इरफान खान के संघर्ष के दिनों के साथी हैं जोधपुर के रंगकर्मी मदन बोराणा

फिल्म अभिनेता इरफान खान के संघर्ष के दिनों के साथी हैं जोधपुर के रंगकर्मी मदन बोराणा।

Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Mar 11, 2018

फिल्म अभिनेता इरफान खान बीमार हैं । उन्हें पीलिया रोग हुआ है और फिल्म इंडस्ट्री व उनके प्रशंसक उनकी सेहतको लेकर चिंतित हैं। दर्शक हो या पाठक सभी उनके बारे में जानना चाहते हैं। फिल्म अभिनेता इरफान खान के संघर्ष के दिनों के साथी हैं जोधपुर के रंगकर्मी मदन बोराणा।

 

कभी एक ही कमरे में रहते थे
खान और बोराणा कभी एक ही कमरे में रहते थे। अभिनय की बारीकियों पर बात करते थे। एक दूसरे के सुख दुख के साथी थे। इरफान खान तो फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गए और छा गए, लेकिन उनके अदाकार मित्र मदन बोराणा जोधपुर लौट आए। आइए आज आपको मिलवाते हैं अभिनेता इरफान के संघर्ष के दिनों में उनके साथ रहे उनके मित्र रंगकर्मी मदन बोराणा से।

रंगकर्मी मदन बोराणा : सोशल मीडिया पर चल रही यह खबर सही नहीं है सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान को ब्रेन कैंसर हो गया है। इसलिए बॉलीवुड और उनके प्रशंसक बहुत फिक्रमंद हैं। उनके प्रशंसकों की जोधपुर में भी अच्छी खासी तादाद है। अदाकार इरफान खान जोधपुर आते रहे हैं। उनका ननिहाल जोधपुर में है।

पीलिया जरूर हुआ है

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही यह खबर सही नहीं है कि इरफान खान को ब्रेन कैंसर हुआ है। हां उन्होंने पीलिया जरूर हुआ है और वे किसी अस्पताल में भर्ती नहीं हैं।

 


– एम आई ज़ाहिर

 

ये भी पढ़ें

image