अमरीका के लास वेगास स्थित जिस मेंडिले बे होटल से फायरिंग हुई थी, उसी के पास में जोधपुर मण्डोर रोड स्थित वीरेंद्र नगर की निवासी रविना शर्मा भी अपनी पति चिराग के संग ठहरी हुई थी। वहां रविवार रात हुए कंसर्ट में दोनों के भाग लेने का कार्यक्रम था। चिराग को न्यूयार्क में काम होने से दोनों ही दिन में ही न्यूयॉर्क की फ्लाइट पकड़ ली और फायरिंग की घटना रात को घटित हो गई। न्यूयॉर्क से मोबाइल पर बातचीत में चिराग और रविना ने बताया कि वे टीवी पर समाचार देख एकबारगी उनकी धड़कनें बढ़ गई। मेंडिले बे होटल में पीछे ठहरे कुछ जान-पहचान के लोगों से फोन कर कुशलक्षेम पूछी। चिराग ने बताया कि भारतीय तो सुरक्षित थे ही, उनका न्यूजीलैंड का एक कस्टमर भी सकुशल निकला। कंसर्ट में भाग लेने की थी योजना, काम से न्यूयॉर्क निकलना पड़ा