5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: मंत्री ने लताड़ा अधिकारियों को, जानिए क्या है मामला…

जन समस्याएं सुन कर दिए निर्देश

2 min read
Google source verification
video:Minister scolding officer, know what the matter is ...

video:Minister scolding officer, know what the matter is ...

भाजपा कार्यकर्ता मिले पीपी चौधरी से केंद्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने जन समस्याएं सुन कर दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश

केंद्रीय राज्यमंत्री पाली लोकसभा के सांसद पीपी चौधरी से बिलाड़ा, बोरुंदा व तिवरी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मिलकर जनसमस्या बताई जिस पर पीपी चौधरी ने समस्याओं को सुनते हुए तुरंत संबंधित उच्च अधिकारियों को समाधान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

केंद्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी के जोधपुर स्थित आवास पर उनके क्षेत्र बिलाड़ा बोरुंदा व तिवरी सहित कई गांवों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर बिजली, पानी व चिकित्सा तथा सड़के सहित मूलभूत आवश्यकताओं के विकास कार्यों को लेकर समस्याएं बताई जिस पर केंद्रीय मंत्री चौधरी ने तुरंत ही संबंधित उच्च अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा उनके समाधान को लेकर दिशा निर्देश दिए । इस दौरान देहात भाजपा जिलाध्यक्ष भोपाल सिंह बड़ला, युवा जिलाध्यक्ष सुरेश बाबल, पीपाड़ देहात युवा अध्यक्ष छैलसिंह मेड़तिया, पिपाड़ देहात के अध्यक्ष दिनेश भंवरिया, मनीष सेवक व कर्मचारी नेता पदम सिंह मेड़तिया बोरुंदा सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि उनके पाली लोकसभा क्षेत्र में सभी ग्राम पंचायत स्तर तक गांवों और ढाणियों में करीब 100 करोड़ की 50.000 सौर ऊर्जा लाइट वितरित की जाएगी जिससे गांव ढानिया रोशन होगी चौधरी ने कहा कि करीब ढाई से 3000 निजी कंपनियों को पत्र लिखा जिसमें उनकी आय और लाभ का हिस्सा सार्वजनिक क्षेत्र में जनता पर खर्च करने को लेकर आग्रह किया गया था इसी के चलते कई कंपनियों ने यह सौर ऊर्जा की लाइट दी है जनता के हित में देने का कार्य किया जा रहा है जो उनके लोकसभा क्षेत्र के बड़े से लगाकर छोटे गांव के प्रत्येक बूथ पर 10-10 लाइटें प्रतिबूथ सौर ऊर्जा की लाइट है वितरित की जा रही है । पहले चरण में 25000 सौर ऊर्जा की लाइट वितरित की जाएगी वर्तमान में बिलाड़ा व भोपालगढ़ तथा ओसियां विधानसभा क्षेत्र में करीब 2500 से अधिक सौर ऊर्जा की लाइट लगाई जा चुकी है लाइट लगाने और वितरित करने का कार्य पंचायत समिति के विकास अधिकारीएप्रधानए मंडल सदस्यए सरपंचए ग्राम सेवक भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षए पदाधिकारी व पार्टी का कार्यकर्ता को भी शामिल किया गया ताकि जहां आवश्यकता हो जहां जरूरत हो जहां सार्वजनिक स्थान हो वहां यह सौर ऊर्जा की लाइट लगे और आमजन को इसे अधिक से अधिक फायदा मिले। सौर ऊर्जा की लाइट है वितरित करने के कार्य को लेकर भाजपा देहात जिला अध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला ने बताया कि राज्य में ही नहीं अपितु पूरे देश में पीपी चौधरी ने जो कार्य प्राइवेट कंपनियों के माध्यम से करवाया है वह सराहनीय है इससे अधिक ये अधिक सार्वजनिक स्थानों में गांव और ढाणियां रोशन होंगे साथ ही इन लाइटों को वितरित करने को लेकर प्रधान मंडल सदस्यएसरपंच जिला परिषद तथा को पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ में रखते हुए कार्य किया है और कर रहे हैं उससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भी बढ़ेगा तथा इससे सभी आमजन को फायदा होगा।