
nakli ghee in ram rasoda of ramdevra fair
पश्चिमी राजस्थान में घी की सबसे अधिक खपत वाले क्षेत्र जोधपुर में इन दिनों नकली घी की बड़ी खेप पहुंचने की खबर है। यह खेप खासकर रामदेवरा जातरूओं के लिए चल रहे राम-रसोड़ों में पहुंची, मंडी के व्यापारियों की मिलीभगत के कारण बड़ी मात्रा में यह घी बेचा जा रहा है। इधर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व अन्य एजेंसियां इससे अनजान है और वे नकली घी का कारोबार करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
जोधपुर में इस कारोबार की शुरुआत मंडोर मंडी से हो रही है। मंडी से ग्रामीण इलाकों व हाइवे पर चल रहे रसोड़ों तक यह नकली घी बेचा जा रहा है। राम-रसोड़ा संचालकों को भी इसकी जानकारी नहीं हैं, वे असली के फेर में पूरे दाम देकर नकली घी खरीद लेते हैं। यह घी नामी कम्पनियों के टिन में ही हूबहू पैकिंग कर बेचा जा रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा नकली घी का कारोबार करने वाला माफिया उठा रहा है। जबकि लोगों के स्वास्थ्य की परवाह किसी को नहीं है।
कोटा व बीकानेर में पकड़े गए प्लांट, यहां कार्रवाई नहीं
हाल ही में कोटा व बीकानेर में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी की प्लांट पकड़े थे। बीकानेर, बाड़मेर इलाकों से भी नकली घी की खेप जोधपुर पहुंच रही है। पिछले दो माह में खाद्य निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने इनके खिलाफ जांच अभियान भी नहीं छेड़ा।
बड़ी खपत के कारण जोधपुर पर नजर
सूत्रों की माने तो जोधपुर में रोजाना पचास हजार लीटर घी की खपत होती है। यहां ६० से अधिक ब्रांड बाजार में हैं। बहुत अधिक खपत होने के कारण नकली घी माफिया यहां सक्रिय हो गया। बाजार में देशी घी का जो टिन ६२०० से ७००० रुपए में मिलता है, वहीं नकली घी का टिन २५०० रुपए में ही मिल जाता है। दूसरी ओर माफिया इस घी के दाम असली के बराबर वसूल रहा है और खरीदार को इसकी भनक तक नहीं हैं।
राम-रसोड़ों में इसलिए सप्लाई
राम-रसोड़ों में इस माह जोधपुर व ग्रामीण इलाकों के आस-पास बड़ी मात्रा में नकली घी खपाया जा रहा है। खुद राम-रसोड़ा संचालक भी इससे अनजान है। इन राम-रसोड़ों में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों के लिए खाना बनकर खपत हो जाता है। साथ ही किसी प्रकार की जांच की व्यवस्था भी यहां नहीं हैं, एेसे माफिया इसका फायदा उठा रहे हैं।
राम-रसोड़ों की करेंगे जांच

Published on:
17 Aug 2017 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
