20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सचिवों ने सीएम को सौंपा सामूहिक त्यागपत्र 

प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shubham Baghel

Mar 15, 2016

The newly elected independent councilors submitted

The newly elected independent councilors submitted resignation

बिरसिंहपुर पाली। पाली जनपद अंतर्गत कार्यरत पंचायत सचिव, सहायक सचिव व मनरेगा अधिकारी कर्मचारियों ने सोमवार को सामूहिक त्यागपत्र जनपद सीईओ को सौंपा है। कर्मचारियों द्वारा सरकार शासन पर उपेक्षित व्यवहार की बात कही गई है। ब्लॉक अध्यक्ष कुवेर यादव ने बताया कि सोमवार को सीईओ गजेन्द्र चौहान में मुख्यमंत्री व पंचायत विभाग को सभी कर्मचारियों ने सामूहिक स्तीफा सौंपा है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा जायज मांगों को लेकर ब्लॉक स्तर से प्रदेश तक ज्ञापन सौंपा है। सरकार द्वारा कोई आश्वास्त नहीं दिया गया। 23 फरवरी से धरना व आंदोलन भी किया गया। जनप्रतिनिधियों को अपनी मांगे पुन: दी गई लेकिन कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला। उल्टा सरकार के मंत्री गैरजिम्मेदाराना आरोप लगाते हैं। इस दौरान मनरेगा ब्लॉक अध्यक्ष गणेश द्विवेदी, राजेश यादव, शिवप्रसाद, छोटे लाल, चंद्रकांत, गणेश, नयन सिंह, अमित गौतम, नईम खान सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।