सामूहिक अवकाश के संबंध में हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन खबरों से पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आ गए हैं। राज्य पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशासन कानून-व्यवस्था) एनआरके रेड्डी ने शुक्रवार को राज्य के सभी आईजी, पुलिस कमिश्नर, पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपायुक्त को पत्र भेजकर जवानों से समझाइश करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीजी रेड्डी ने ड्यूटी के दौरान वर्दी पर काली पट्टी बांधने को भी नियमों के खिलाफ बताते हुए विभागीय कार्यवाही को चेताया है।