27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

video राहुल गांधी ने सोच समझ कर दी है नई जिम्मेदारी : अशोक गहलोत

कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव ( संगठन व ट्रेनिंग) बनाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Mar 31, 2018

जोधपुर .

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में राष्ट्रीय महासचिव ( संगठन व ट्रेनिंग) बनाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वे आज भी पार्टी में कार्यकर्ता ही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें सोच-समझकर यह जिम्मेदारी दी है।

राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की अधिकृत घोषणा के समय गहलोत जोधपुर के सर्किट हाउस में मौजूद थे। गहलोत ने देर शाम पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने पार्टी में कई पदों पर सेवाएं दी हैं। अब यह नई जिम्मेदारी उनके लिए पहली की तरह ही महत्वपूर्ण है। संगठन मजबूत करना व संगठन के ट्रेनिंग कैम्प उनकी प्राथमिकता में होंगे।

भाजपा पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। किसान, जवान, मजदूर व व्यापारी कोई वर्ग खुश नहीं है। केंद्र सरकार ने झूठे वादे किए हैं कि दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी १५ लाख नौकरियां देने का वादा किया था, जो झूठे साबित हुए। अब कांग्रेस संगठन को मजबूत करना देश की आवश्यकता है। उन्होंने सर्किट हाउस में ही कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा की। गहलोत वरिष्ठ कांग्रेस नेता जवाहर सुराणा के निधन के बाद देहदान के मौके पर एम्स गए व राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश टाटिया की माता के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए भी पहुंचे।

पदाधिकारी व कार्यकर्ता उमड़ पड़े

उन्हें महासचिव बनाने की खुशी बांटने के दौरान सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उमड़ पड़े। जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्रसिंह सोलंकी, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश बोराणा, पुखराज पाराशर, चौपसनी हाउसिंग बोर्ड ब्लॉक अध्यक्ष राजेश रामदेव, हनुमानसिंह खांगटा, राहुल पाराशर व अरशद चौहान सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दीं। वहीं गहलोत ने शुक्रवार रात सर्किट हाउस में ही विश्राम किया।