31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video:छात्रों को सजा देने वाले शिक्षक खुद हुए कक्षा से बाहर, जानिए क्या है मामला

एक हॉल में बैठा दिए दो सौ अप्रशिक्षित शिक्षक, आधे बैठा दिए बाहर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Abhishek Bissa

•

Updated: 1 Feb 2018, 9:32 AM IST

 teacher who punishes the students, out of the class themselve

teacher who punishes the students, out of the class themselve

डाईट के हाल

चांदपोल विद्याशाला स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में इन दिनों अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए 15 दिवसीय पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम चल रहा है। आलम यह है कि यहां दो सौ शिक्षक एक हॉल में एक साथ बैठा दिए। इस कारण कई अप्रशिक्षित शिक्षक हॉल के बाहर बरामदे में आकर कुर्सियां लगाकर बैठ गएए जिन्हें अंदर प्रशिक्षण में क्या सिखाया जा रहा हैए कोई जानकारी नहीं मिल रही है। ऐसे में कई अप्रशिक्षित शिक्षक बाहर बैठ टाइम पास करते दिखे। जबकि इनसे डीएलएड करवाने के पैसे भी लिए गए हैं।

दरअसलए ये वे शिक्षक हैं जो शहर के निजी व सरकारी विद्यालयों में बिना डीएलएड व बीएड किए हुए लगे हैं। जिन्हें नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन ने साल 2019 तक प्रशिक्षित करने को कहा है। जिन्हें अब डेढ़ साल बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से डिप्लोमा एलीमेंट्री एजुकेशन की योग्यता मिलेगी। गौरतलब हैं कि पूरे देश में 14 लाख 91 हजार अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। जोधपुर जिले में 13 केन्द्रों पर 2462 अप्रशिक्षित अध्यापक पर्सनल कांटेक्ट कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं जिसका बुधवार को पांचवां दिन था।
डाइट प्राचार्य शंकरसिंह चंपावत ने बताया कि गुरुवार को बड़े हॉल में सभी को शिफ्ट कर दिया जाएगा।

इधर विरोध
एक हॉल में बैठा दिए दो सौ अप्रशिक्षित शिक्षक, आधे बैठा दिए बाहर

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष विश्नोई ने बताया कि सरकारी स्कूल व निजी स्कूलों में अप्रशिक्षित शिक्षकों को 15 दिवसीय डीएलएड प्रशिक्षण सत्र के मध्य दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम को विभाग न तो स्कूल ड्यूटी मान रहा है न ही कार्यालय कार्यक्रम। ऐसे में कई शिक्षकों के पास छुट्टियां बकाया नहीं है। ऐसे में शिक्षकों के वेतन पर भी संकट है। जोधपुर जिले में 13 केन्द्रों पर 2462 अप्रशिक्षित अध्यापक पर्सनल कांटेक्ट कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं जिसका बुधवार को पांचवां दिन था।