जोधपुर। जिला प्रमुख चुनाव की तर्ज पर ही मंगलवार को उप प्रमुख व उप प्रधान चुनाव होंगे। ऐसे में कांग्रेस की ओर से विक्रम विश्नोई ने नामांकन भरा। वहीं भाजपा की ओर से विक्रम के सामने सुशीला विश्नोई को प्रत्याशी बनाया गया हैं। इस दौरान विक्रम के साथ जिला प्रमुख लीला मदेरणा, विधायक दिव्या मदेरणा, मनीषा पंवार उपस्थित रहे।
राजीव गांधी सेवा केन्द्र कलक्ट्रेट परिसर के प्रथम तल पर उप प्रमुख की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होगी। उप प्रधान के चुनाव पंचायत समिति मुख्यालयों व पांच नई पंचायत समितियों में संबंधित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में होगी। सुबह 11 बजे तक दोनो के नामांकन भरने के बाद 11.30 बजे तक जांच कर लिस्ट चस्पा की गई। दो प्रत्याशी होने से दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी होना नजर नहीं आ रहा हैं। ऐसे में दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान और इसके बाद मतगणना से ही नतीजा सामने आएगा।