गौरतलब है कि सलमान की सजा के ऐलान के बाद से ही उनके फैंस में निराशा की लहर है। सोशल मीडियो पर सलमान खान के समर्थन में उनके फैंस एक साथ तमाम एक्टिविटी करने में जुट गए है। जो जैसे उन्हें सपोर्ट करना चाहता है वैसे कर रहा है। उनके समर्थन में लोग मैसेज, वीडियो, ट्वीट यहां तक की मीम्स भी बना रहे हैं। इस पूरे मामले में इस नकली 'सलमान' की कहानी पाकिस्तानी न्यूज के साथ-साथ पूरे सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वहीं आपको बता दें कि काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान आज भी जेल में रहेंगे या उन्हें बेल मिल जाएगी इस पूरे मामले पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। मामले में बहस पूरी हो चुकी है और लंच के बाद दोपहर 2 बजे तक सलमान की जमानत पर फैसला आ सकता है। बड़ी संख्या में सलमान खान के फैंस और प्रशंसक जेल और कोर्ट के बाहर इकठ्ठे हो रहे है। फैन्स उनके सपोर्ट में नारेबाजी भी कर रहे है।