10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Voilence in Rajasthan : सूरसागर में बड़ा बवाल, पथराव व आगजनी, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी

- दो गुटों में भिड़ंत से तनाव, भारी पुलिस, आरएसी व एसटीएफ तैनात, पथराव से एक थानाधिकारी घायल

2 min read
Google source verification

सूरसागर के व्यापारियों का मोहल्ला में उपद्रव के बाद तैनात भारी पुलिस बल।

जोधपुर।

अतिसंवेदनशील माने जाने वाले सूरसागर में ईदगाह की दीवार से गेट निकालने को लेकर विवाद और फिर शांति के बाद शुक्रवार रात अचानक पथराव कर दिया गया। एक दुकान और ट्रैक्टर को आग लगा दी गई व बोलेरो में तोड़-फोड़ की गई। पथराव से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी नितिन दवे घायल हो गए। पुलिस ने डण्डे मारकर लोगों को घरों में भेजा और 4-5 राउण्ड आंसू गैस के गोले भी छोड़े। भारी पुलिस व आरएसी तैनात की गई है। देर रात स्थिति नियंत्रण में कर ली गई, लेकिन भारी तनाव बना हुआ है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

दरअसल, राजाराम सर्कल के पास ईदगाह के पिछले हिस्से की दीवार से दो गेट निकालने का कार्य शुरू होने पर शाम को बस्तीवासियों ने विरोध जताया। दूसरे गुट के लोग भी आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों के पांच-पांच लोगों के बीच वार्ता के बाद रात साढ़े नौ बजे गेट बंद करने को लेकर सहमति बनी।दोनों पक्ष अपने-अपने घरों को लौट गए। पुलिस गश्त करने लगी।

रात करीब 10.15 बजे व्यापारियों का मोहल्ला में 10-12 युवकों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। जिससे हड़कम्पमच गया। दूसरे गुट से भी पथराव किया जाने लगा। एक गुट के लोगों ने रईस की झाड़ू व घास-पट्टी की दुकान में आग लगा दी। दुकान व उसमें रखा पूरा माल जल गया। दमकलें बुलाकर आग बुझाई जा सकी। लपटों से पास मकान का गेट भी जल गया।

पुलिस ने डण्डे फटकार कर उत्पात करने वालों को खदेड़ा। उन्होंने भागते-भागते-सुभाष चौक क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को भी आग लगा दी। बोलेरो में तोड़-फोड़ कर दी।

पुलिस उपायुक्त शरद चौधरी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे व डण्डेफटकारकर सभी को खदेड़ना शुरू किया। व्यापारियों का मोहल्ला के पास आंसू गैस के पांच-छह गोले छोड़कर सभी को घरों में भेजा गया। पुलिस कमिश्नर राजेन्द्र सिंह देर रात सूरसागर पहुंचे और हालात की जानकारी ली।

क्या बोले पुलिस कमिश्नर...

'सभी पक्षों में वार्ता के बाद रात में शांति व सहमति हो गई। सभी निकल गए। फिर अचानक पथराव करने लगे। तात्कालिक कारण पता नहीं लग पाया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य की धरपकड़ कर रहे हैं। देर रात स्थिति नियंत्रण में कर ली गई।'

राजेन्द्रसिंह, पुलिस कमिश्नर जोधपुर।