एम आई जाहिर/ जोधपुर ( jodhpur news.current news ) .दर्शकों आज हम आपको मिलवा रहे हैं टेलीवुड ( TV news ) की एक लाइमलाइट एक्ट्रेस ( actress ) जयश्री सोनी ( Jayashree Soni ) से। जयश्री एक ऐसी यूथ शानदार अदाकारा ( actress ) हैं, जिन्होंने हिंदी टीवी धारावाहिकों ( tv Serial ) , कॉमेडी शोज और फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया है। उन्होंने सन 2008 में पोगो सिटकॉम सुनैना में अपनी अदाकारी से करियर का आगाज किया। जयश्री ने एमएसजी द मैंसेंजर फिल्म में भी काम किया है। आप चलती का नाम गाड़ी, यारों का टशन, दीवाने अनजाने, अदालत व फियर फाइल में भी उनकी अदाकारी के जौहर देख चुके हैं। इन दिनों वे कॉमेडी टीवी शो चिडिय़ाघर ( chidiyaghar ) में मछली ( Macchli ) के चुलबुले किरदार के लिए चर्चा में हैं। जोधपुर मेंं उनसे बात हुई। देखिए उनके साथ बातचीत ( interview ) का वीडियो :