13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

video में जानें साहित्यकार डॉ पद्मजा शर्मा के हिन्दी के बारे में विचार

जोधपुर ( jodhpur news.current news ) .विश्व हिन्दी दिवस ( hindi day ) पूरी दुनिया में जोश और उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर पत्रिका ने हिन्दी की वरिष्ठ कवयित्री व शब्द चित्रकार ( hindi literature ) डॉ पद्मजा शर्मा ( Dr. padmaja sharma ) से बात की। वीडियो में देखिए उनसे हुई बातचीत के अंश: उन्होंने कहा कि हिन्दी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बना रही है । फिल्म गांधी ,कृष्ण ,राम , महाभारत, रामचरित मानस , सूर, तुलसी ,कबीर और मीरां के साथ-साथ हिन्दी विश्व की यात्रा कर रही है।

Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Jan 11, 2020

जोधपुर ( jodhpur news.current news ) .विश्व हिन्दी दिवस ( hindi day ) पूरी दुनिया में जोश और उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर पत्रिका ने हिन्दी की वरिष्ठ कवयित्री व शब्द चित्रकार ( hindi literature ) डॉ पद्मजा शर्मा ( Dr. padmaja sharma ) से बात की। वीडियो में देखिए उनसे हुई बातचीत के अंश:

उन्होंने कहा कि हिन्दी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बना रही है । फिल्म गांधी ,कृष्ण ,राम , महाभारत, रामचरित मानस , सूर, तुलसी ,कबीर और मीरां के साथ-साथ हिन्दी विश्व की यात्रा कर रही है। यह समकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक भावबोध और आवश्यकता के अनुरूप ढल रही है। सबसे ज्यादा हिन्दी का प्रचार वह भी विदेशों में हिन्दी की फिल्मों ने किया है।

उन्होंने कहा कि हिन्दी फिल्मों ने भाषा ही नहीं, भारतीय कल्चर भी दिखाया है। इसके गानों की मिठास किसी सरहद या जाति या धर्म को नहीं मानती ,फिर भी हम आज भी फिल्मों तक को हेय दृष्टि से देखते हैं। विश्व के 50 देशों में हिन्दी की फिल्में दिखाई जाती हैं।