5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Rain Alert: मेहरबान है मानसून, आज भी यहां होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट जारी

जोधपुर की बात करें तो ठीक एक सप्ताह बाद शुक्रवार शाम को एक बार फिर से शहर में झमाझम बारिश (IMD Rain Alert) हुई

2 min read
Google source verification
rain.jpg

जोधपुर। इंद्रदेव इस सीजन में देश पर जमकर मेहरबान हैं। अब तक औसत से 7 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश (IMD Rain Alert) की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर, दौसा, अलवर, करौली और सीकर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नागौर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, धौलपुर, टोंक, अजमेर, चूरू और झुंझुनू में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- राज्य सरकार और रक्षा मंत्रालय के बीच पिछले 6 साल से चल रही है जमीन की जंग, जानिए क्यों नहीं हुआ फैसला

वहीं जोधपुर की बात करें तो ठीक एक सप्ताह बाद शुक्रवार शाम को एक बार फिर से शहर में झमाझम बारिश (IMD Rain Alert) हुई। आधे घंटे तक एकरस पानी बरसा। सड़कों पर बाळा आ गया। निचले इलाकों में पानी भराव की समस्या हो गई। अच्छी बरसात से शहरवासियों को एकबारगी उमस से राहत मिली। रात 8.30 बजे तक मौसम विभाग ने 17.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में बदल गया है। इससे शनिवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। 29 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान पश्चिमी राजस्थान में बारिश में कमी व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की सम्भावना है। सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। सुबह से ही घने बरसाती बादलों की आवाजाही और हवा बहने से उमस का असर अन्य दिनों की तुलना में कम रहा। सुबह-सुबह केवल छींटे ही गिरे। दोपहर में तापमान 33.4 डिग्री तक पहुंचा। बरसाती बादल छंटने की वजह से उमस थोड़ी बढ़ गई। तापमान कम होने से जरुर कुछ राहत थी।

यह भी पढ़ें- Heavy rain Alert: बस आज और कल का दिन भारी, मौसम विभाग की चेतावनी, यहां होगी भारी बारिश

मंडोर से शुरू हुई बरसात शहर तक पहुंची

शाम सात बजे मौसम में बदलाव शुरू हुआ। सवा सात बजे मंडोर क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। धीरे-धीरे बादलों का घेरा महामंदिर, पावटा होते हुए शहर की ओर बढ़ा। शाम 7.30 बजे तक शहरी इलाके में भी बादल जमकर बरसने लगे। मेघ गर्जना के साथ तेज बारिश गिरी। एकदम तेज बारिश से सडक़ों पर पानी का रैला आ गया। गंतव्य स्थल से घर जा रहे राहगीर, दुपहिया वाहन चालक बीच में फंस गए। कई भीगते-भीगते पहुंचे। करीब आधे घंटे तक अच्छी बारिश हुई। इसके बाद भी रुक-रुककर बरसात चलती रही।