जोधपुर. मारवाड़ के कुछ इलाकों में शुक्रवार को हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई। जोधपुर में दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम को हल्की बारिश हुई। काली घटाएं देखकर लग रहा था कि मूसलाधार होगी, लेकिन काले बादलों ने फिर निराश किया और कुछ ही बौछारें छोड़कर आगे बढ़ गए। शाम 5.30 बजे तक 3.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।